Friday , May 15 2026 11:21 PM
Home / Entertainment / ‘अफसोस तुम्हें किसी ने नहीं देखा’, Alia Bhatt का करारा जवाब, Cannes में भीड़ के बीच फंसीं तो चिढ़ीं

‘अफसोस तुम्हें किसी ने नहीं देखा’, Alia Bhatt का करारा जवाब, Cannes में भीड़ के बीच फंसीं तो चिढ़ीं


आलिया भट्ट इस वक्त कान फिल्म फेस्टिवल को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें उन्होंने शिरकत की। वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं, पर जब एक वीडियो वायरल हुआ, तो वह यूजर्स के निशाने पर आ गईं। वो एक्ट्रेस को ताने मारने लगे कि किस तरह उन्हें इंटरनेशनल मीडिया ने पहचाना ही नहीं, और इग्नोर कर दिया। इसे लेकर एक यूजर ने तो आलिया के पोस्ट पर ही कमेंट कर दिया। उसने ऐसी बात लिखी, जिस पर आलिया खुद को जवाब देने से रोक नहीं पाईं। वहीं, कान फिल्म फेस्टिवल से एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें आलिया फैंस के बीच घिरी दिखीं और भारी भीड़ पर इरिटेट हो गईं।
आलिया भट्ट के पोस्ट पर यूजर का कमेंट, Cannes आउटिंग पर तंज – पहले बात यूजर के आलिया पर कमेंट और एक्ट्रेस के जवाब की। आलिया भट्ट ने बुधवार, 13 मई को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर Cannes 2026 से कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह आइवरी सिल्क साड़ी गाउन पहने हुई थीं। इन तस्वीरों को देख एक यूजर ने आलिया को ताना मारा कि उन्हें किसी ने नोटिस नहीं किया। उसने लिखा, ‘कितने अफसोस की बात है, किसी ने तुम्हें नोटिस ही नहीं किया।’ यह लिखकर यूजर ने हंसते हुए इमोजी भी बनाईं और आलिया का मजाक उड़ाया।
आलिया का जवाब- अफसोस क्यों करना? तुमने मुझे नोटिस किया। – आलिया भट्ट ने यह देखा तो उस यूजर को तुरंत ऐसा जवाब दिया कि फैंस मुरीद हो गए और एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। आलिया ने यूजर को जवाब दिया, ‘अफसोस क्यों करना? तुमने मुझे नोटिस किया।’ फैंस ने आलिया के रिस्पॉन्स की तारीफ की, और कहा कि उनके आउटफिट्स की तरह जवाब भी कमाल के हैं। वह एकदम सैवेज हैं।