Wednesday , September 2 2026 6:26 PM
Home / Entertainment / ‘वंडर वुमन’ के फैंस को झटका! Gal Gadot ने DC पर जमकर निकाली भड़ास, कहा- अब ऑफर भी करेंगे तो नहीं करूंगी काम

‘वंडर वुमन’ के फैंस को झटका! Gal Gadot ने DC पर जमकर निकाली भड़ास, कहा- अब ऑफर भी करेंगे तो नहीं करूंगी काम


DC के फैंस के लिए ये खबर एक जोरदार झटका है। उनकी फेवरेट वंडर वुमन ये फ्रेंचाइज छोड़ रही हैं। एक्ट्रेस गैल गैडोट का वंडर वुमन के तौर पर सफर अब खत्म हो गया है। उन्होंने इस बात को कन्फर्म किया कि अब वो वंडर वुमन के किरदार में नजर नहीं आएंगी। हालांकि इसी के साथ एक्ट्रेस ने फ्रैंचाइज के मेकर्स पर जमकरक भड़ास निकाली है और साफ किया अगर उन्हें फिर से वंडर वुमन बनने का ऑफर मिले तो भी वो वापसी नहीं करेंगी।
गैल गडोट ने DCU के साथ रिश्ते खत्म करने पर सीधे तौर पर जमकर नाराजगी जताई, साथ ही ‘सुपर मैंन’ हेनरी केविल और डायरेक्टर पैटी जेनकिंस के साथ स्टूडियोज के खराब व्यवहार पर सवाल उठाए।
वंडर वुमन के किरदार में नजर नहीं आएंगी गैल गैडोट – ‘Josh Horowitz’s Happy Sad Confused podcast’ के इंटरव्यू में गैल गैडोट ने बताया अब वो वंडर वुमन के किरदार में वापसी नहीं करेंगी और अगर उन्हें वंडर वुमन का रोल ऑफर किया भी जाए तो भी वो वापस नहीं आएंगी। एक्ट्रेस ने कहा, ‘मेरे लिए एक और वंडर वुमन फिल्म करना मुश्किल है। मुझे पक्का नहीं पता कि जिंदगी के इस पड़ाव पर, जब मेरे चार बच्चे हैं और उनके अलग-अलग स्कूल वगैरह हैं, तो मैं ऐसा कर पाऊंगी या नहीं। इतने लंबे समय के लिए उन सबसे दूर हो जाना, मेरी जिंदगी के मौजूदा हालात के हिसाब से मुमकिन नहीं है। ‘
गलत बर्ताव पर बोलीं गैल गैडोट – DC स्टूडियोज के उन्हें वापस न लाने के फैसले पर गैल गैडोट ने कही, ‘मैंने देखा कि बाकि लोगों के साथ कैसा बर्ताव किया गया। हेनरी कैविल के मामले को अच्छे तरीके से नहीं संभाला गया, बल्कि बहुत खराब तरीके से संभाला गया। पैटी जेनकिंस के साथ भी अच्छा बर्ताव नहीं हुआ। हम सब बड़े हैं और हम सब ठीक हैं।’
वंडर वुमन किरदार निभाने पर जताया आभार – हालांकि, उन्होंने इस किरदार को निभाने का मौका मिलने के लिए आभार जताया और जो भी इस रोल को आगे निभाएगा, उसे शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि मुझे ये बूट्स पहनने और इस किरदार को इतना मशहूर होते देखने का मौका मिला। मैं बस यही कामना कर सकती हूं कि जो भी अगला व्यक्ति आए, वह इस सफर में पूरी ईमानदारी और सच्चाई के साथ आए। यह किरदार हममें से बहुत से लोगों के लिए बहुत मायने रखता है। यह कभी मेरा नहीं था। मैं तो बस एक जरिया थी। यही हॉलीवुड है।’
वंडर वुमन 3 का क्या हुआ? – DC के इसी नाम के किरदार पर बनी स्टैंडअलोन फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म ‘वंडर वुमन 1984’ को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली और बॉक्स ऑफिस पर भी ये उम्मीद के मुताबिक परफॉर्म नहीं कर पाई, लेकिन रिलीज के कुछ समय बाद ही मेकर्स ने बताया कि वो इसके सीक्वल पर विचार कर रहे हैं। असल में, वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स, जिसका एक हिस्सा DC स्टूडियोज है, ने इस बात की पुष्टि भी की थी कि गैल गैडोट मुख्य किरदार में वापसी करेंगी और पैटी जेनकिंस इसे डायरेक्ट करेंगी।
‘वंडर वुमन 3’ का काम पूरी तरह रुका – DC में हुए बदलावों के कारण, जिसमें फिल्ममेकर जेम्स गन और प्रोड्यूसर पीटर सैफ्रन ने कमान संभाली और DC फिल्म्स की जगह DC स्टूडियोज ने ले ली तब ‘वंडर वुमन 3’ का काम पूरी तरह रुक गया। भले ही गैल गैडोट ने ‘Shazam’ और ‘The Flash’ में वंडर वुमन के तौर पर छोटी सी भूमिका निभाई, लेकिन बाद की खबरों से पता चला कि वह अब इस किरदार को आगे नहीं निभाएंगी।
नई वंडर वुमन के किरदार की पुष्टी नहीं – इन सब खबरों के बीच, जून 2025 में जेम्स गन ने पुष्टि की कि नई वंडर वुमन फिल्म पर काम चल रहा है, लेकिन उन्होंने अभी ये तय नहीं किया है कि नए DCU में मुख्य भूमिका कौन निभाएगा। इससे ये और भी साफ हो गया कि गैल गैडोट अब इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा नहीं हैं। नई वंडर वुमन फिल्म पर काम जारी रहने की पुष्टि करते हुए, जेम्स गन ने जून 2025 में ‘एंटरटेनमेंट वीकली’ को दिए इंटरव्यू में कहा कि यह प्रोजेक्ट ‘धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है, लेकिन आगे बढ़ रहा है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘हम वंडर वुमन पर काम कर रहे हैं। अभी वंडर वुमन की कहानी लिखी जा रही है।’
जेम्स गन बोले- ‘हमें सच में वंडर वुमन और बैटमैन की जरूरत है’ – जुलाई 2025 में ‘Rolling Stone’ के इंटरव्यू में जेम्स गन ने कहा, ‘वंडर वुमन हमेशा से मेरी प्राथमिकता रही है। लेकिन हमने कुछ शुरुआती चीजें शुरू कीं, और कुछ अन्य चीजें भी हैं जो मंजूरी मिलने के बहुत करीब हैं। इसलिए अब थोड़ा समय बीत चुका है, और हमें सच में वंडर वुमन और बैटमैन की जरूरत है, क्योंकि वे हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। और इसलिए अब स्थिति कुछ ऐसी हो गई है कि हमें DC में सभी से बात करके यह तय करना होगा कि आगे कैसे बढ़ना है। हमारे पास वंडर वुमन के लिए अच्छे लेखक हैं, और हमें बस यह पक्का करना है कि काम सही ढंग से हो रहा हो और लेखक ऐसे न हों जिन्हें स्क्रिप्ट लिखने में दो साल लग जाएं।’
गैल गैडोट कैसे बनी वंडर वुमन – गैल गैडोट ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और 2004 में मिस इजराइल का खिताब जीता। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ फेंचाइजी से पहचान बनाई। हालांकि, दुनिभर में उन्हें अब वंडर वुमन के नाम से जाना जाता है। 2017 की ‘वंडर वुमन’ और 2020 की ‘वंडर वुमन 1984’ ने उन्हें हॉलीवुड की प्रमुख एक्ट्रेस में शामिल कर दिया। इसके अलावा वो ‘जस्टिस लीग’, ‘रेड नोटिस’ और ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।