
कोलंबो: पाकिस्तान के दो नौसैनिक जहाज 5 दिवसीय सदभावना यात्रा पर श्रीलंका में हैं। यह दोनों देशों के बीच मजबूत राजनीतिक, कूटनीतिक और रक्षा संबंधों का संकेत देता है। पीएमएसएस दाश्त और पीएनएस जुल्फिकार क्रमश: तीन और चार मई को यहां पहुंचे।
पाकिस्तान उच्चायोग ने एक बयान में कहा,‘‘पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच निकट मैत्रीपूर्ण संबंध हैं जो समय- समय पर प्रदर्शित होता आया है।’’ इसने कहा कि यह दोनों देशों के बीच एक मजबूत राजनीतिक, कूटनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और रक्षा संबंधों को जाहिर करता है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website