
मुंबई: जस्टिन बीबर 10 मई को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में पर्पज वर्ल्ड टूर के तहतशो करने वाले हैं। शो के ऑर्गेनाइजर व्हाइट फॉक्स इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण जैन का कहना है कि जस्टिन बीबर सिर्फ एक चार्ट टॉपिंग आर्टिस्ट ही नहीं हैं बल्कि वे एक बहुत बड़े स्टार हैं जिनकी डिमांड बहुत ज्यादा है।
जस्टिन बीबर और 25 डांसर्स की उनकी टीम आठ बजे स्टेज पर आएगी और ये 90 मिनट तक परफॉर्म करेंगे। शो में वे पर्पज नाम की एल्बम के गानों पर परफॉर्म करेंगे। इसके अलावा वे बेबी और बॉयफ्रेंड जैसे हिट गानों को भी दर्शकों के सामने पेश करेंगे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website