Saturday , March 14 2026 3:11 AM
Home / News / 3.48 अरब साल पुराने जीवाश्म के अवशेष मिले

3.48 अरब साल पुराने जीवाश्म के अवशेष मिले


मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया में 3.48 अरब साल पुरानी चट्टानों में जीवन के प्रमाण मिले हैं। यह अब तक दुनियाभर में मिले सभी जीवाश्मों से पुराने हैं।

माना जाता रहा है कि धरती पर 2.90 अरब साल पहले जीवन की उत्पत्ति हुई थी। ऑस्ट्रेलिया की न्यू साउथ वेल्स यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने पश्चिम ऑस्ट्रेलिया के पिलबारा क्षेत्र में 3.48 अरब साल पुराने जीवाश्म के अवशेष खोजे हैं।

इससे पहले धरती पर सूक्ष्मजीव का सबसे पुराना 2.7 से 2.9 अरब साल पहले का जीवाश्म मिला था। दक्षिण अफ्रीका में मिले इन जीवाश्मों के आधार पर उसी काल में जीवन की उत्पत्ति मानी जाती रही है।

शोधकर्ताओं ने बताया कि चट्टानों में मिले इस प्रमाण से एक और पहेली सुलझने की उम्मीद है।

अब तक वैज्ञानिक इस बात पर एकमत नहीं हैं कि जीवन की शुरुआत छिछले तालाबों में हुई थी या समुद्र की गहराइयों में। नये प्रमाण इस दिशा में भी किसी नतीजे पर पहुंचने में सहायक हो सकते हैं।