
ब्रिटेन के नॉर्थ शील्ड के एक युवक को 12 साल की बच्ची को अपने जाल में फंसाने का प्लान काफी भारी पड़ गया। दरअसल 24 वर्षीय प्राजू प्रसाद नाम का एक लड़का 12 साल की बच्ची के साथ फोन पर चैट कर रहा था। उसने बच्ची को होटल में मिलने के लिए बुलाया। बच्ची ने जब पूछा कि होटल के कमरे में मिलकर क्या करेंगे तो लड़के ने कहा कि मजे करेंगे। वह जिसे लड़की समझ कर होटल के कमरे में बुला रहा था वो गार्जियंस ऑफ नॉर्थ मान का एक विजिलेंट ग्रुप था।
ग्रुप के सदस्यों ने प्राजू को मिलने के लिए नॉर्थ शील्ड के मेट्रो स्टेशन पर बुलाया। उनकी बातों में आकर वह स्टेशन पर पहुंच गया। स्टेशन पर पहुंचते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अपने आप को फंसता हुआ देखकर प्राजू पुलिसवालों के सामने गिड़गिड़ाते हुए खुद को छोड़ देने की मिन्नतें करने लगा लेकिन पुलिस ने उसकी एक भी नहीं सुनी और उसे गिरफ्तार कर 9 महिनों के लिए जेल भेज दिया। आरोपी पर 165 पाउंड का जुर्माना भी लगाया गया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website