Saturday , March 28 2026 1:34 AM
Home / Off- Beat / लोगों ने पहली बार देखी एेसी बारात, जादुई कालीन पर दुल्हन को उड़ाकर ले गया दूल्हा

So this groom in the UK made an entry like Aladdin ☺

Posted by Bang-Lish Bhaichchain on Thursday, February 8, 2018

लोगों ने पहली बार देखी एेसी बारात, जादुई कालीन पर दुल्हन को उड़ाकर ले गया दूल्हा


लंदनः इंगलैंड में हुई एक अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यहां लोग उस समय हैरान रह गए जब दुल्हा अलादीन की तरह जादुई कालीन पर दुल्हन से शादी करने आया। किसी को समझ नहीं आया कि आखिर दूल्हा हवा में कैसे उड़ रहा है। ऐसी कौन सी तकनीक है जिससे दूल्हा उड़ रहा है। जादुई चादर के साथ दूल्हा उड़कर पहुंचा. वो सबसे पहले शहर में घूमा तो लोग वीडियो बनाने लगे. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने पहली बार ऐसी बारात देखी।
जब वो वेन्यू में पहुंचा तो पूरा परिवार पीछे चल रहा था और दूल्हा चादर पर खड़ा हुआ था। शादी करने के बाद विदाई भी इसी तरह हुई। दूल्हा अलादीन की तरह चादर पर चढ़ा और दुल्हन जेनी की तरह जादुई कालीन पर चढ़ गई। फेसबुक पर कई पेज इसे शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 55 हजार शेयर्स हो चुके हैं और 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ये वीडियो कब का है. इसका पता नहीं चल पाया है।