
इन दिनों सोशल मीडिया पर कई तरह के चेट शो आ रहे हैं। हाल ही में अरबाज खान ने यूट्यूब पर अपना शो लॉन्च किया है, जहां वह स्टार से ट्रोलर्स के कमेंट पर बातचीत करते हैं। अब TapeCast Season 2 का एक नया एपिसोड 18 मार्च को अपलोड किया गया है। इस शो में पहली बार विक्की कौशल और कैटरीना कैफ 22 मिनिट तक पर्सनल लाइफ पर बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं।
दरअसल, विक्की कौशल ने हाल ही में एक अवार्ड नाइट में कैटरीना के सामने शादी का प्रपोजल रखा था, जिसके बाद से इन दोनों की जोड़ी पर कई तरह की बाते होनी शुरू हो गई थी। इस शो में भी दोनों की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली है। TapeCast शो में रिकॉर्ड किए हुए सवाल होते हैं, जिन्हें सुनने के बाद सेलिब्रिटीज जवाब देते हैं। ऐसे ही एक सवाल के बाद विक्की बताते हैं कि जब 2009 में वह ड्रामा क्लास में रिहर्सल करते थे तो उन्हें कैटरीना की फिल्म के सॉन्ग..तेरी ओर…पर कैमरे के सामने एक्टिंग करनी होती थी।
वहीं, इस शो में एक्टर अभिषेक बच्चन ने भी विक्की कौशल से एक सवाल किया। उन्होंने पूछा कि फिल्मी दुनिया में आपको सबसे ज्यादा डर किस तरह के रोल में लगता है। इस पर विक्की ने कहा कि उन्हें कॉमेडी सीन करने में हमेशा नर्वस फील होता है, क्योंकि वह एक ऐसा जोन है, जहां बहुत केयरफुल रहना होता है।
Home / Entertainment / Bollywood / कभी कैटरीना की फिल्म के गाने पर थिरकते थे विक्की कौशल, शो में दोनों ने किए कई खुलासे
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website