Wednesday , May 6 2026 11:14 PM
Home / Sports / ओलिंपिक का मजा ले रहे हैं सचिन

ओलिंपिक का मजा ले रहे हैं सचिन

3
रियो डी जनेरियो: भारतीय ओलिंपिक दल के सद्भावना दूत और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर रियो ओलिंपिक के उद्घाटन समारोह से पहले ही रियो पहुंच कर ओलिंपिक का मजा ले रहे हैं।

सचिन लंदन में घुटने के ऑप्रेशन के बावजूद भारतीय दल की हौसला अफजाई करने यहां पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने शनिवार सुबह भारतीय दल के सदस्यों के साथ मुलाकात की। सचिन ने ब्राजील की सबसे ऐतिहासिक प्रतिमा ‘क्राइस्ट द रिडीमर’ के सामने उसी अंदाज में अपने दोनों हाथ फैलाते हुए तस्वीर खिंचवाई और इसे पोस्ट किया। मास्टर ब्लास्टर ने ट्विटर पर यह तस्वीर पोस्ट की और लिखा, ‘‘कोई अनुमान लगा सकता है कि मैं कहां हूं। रियो ओलिपिंक ने इस माहौल को और अधिक सुंदर व खूबसूरत बना दिया है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *