Sunday , February 15 2026 10:42 PM
Home / Uncategorized / ‘हिजाब पहनने वाली महिला बने भारत की पीएम’, अपने बयान पर मचे सियासी घमासान पर अब क्या बोले ओवैसी?

‘हिजाब पहनने वाली महिला बने भारत की पीएम’, अपने बयान पर मचे सियासी घमासान पर अब क्या बोले ओवैसी?


AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के उस बयान पर सियासी घमासान जारी है। जिसमें उन्होंने कहा है कि एक दिन हिजाब पहनने वाली महिला भारत की प्रधानमंत्री बनेगी। इस बयान पर बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रियाओं के बाद अब ओवैसी ने एक बार फिर अपना रुख स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि ये मेरा सपना है कि हिजाब पहनने वाली महिला भारत की पीएम बने।
न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए गए इंटरव्यू में AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, इस बयान में गलत क्या है? मैं देश में सबको साथ लेकर चलने और अलग-अलग सोच को बढ़ावा दे रहा हूं। उन्होंने कहा, ये मेरा सपना है कि हिजाब पहनने वाली महिला भारत की प्रधानमंत्री बने।
उन्होंने कहा, भारत की संसद में 6 फीसदी से ज्यादा कभी भी मुस्लिम सांसद जीतकर ही नहीं आए हैं। वहीं आज सिर्फ 4 प्रतिशत ही संसद में हैं। ओवैसी ने कहा, जितनी OBC समाज की जनसंख्या है, उनके बराबर अपर क्लास के सांसद जीतकर संसद में आ गए। तो ध्रुवीकरण कहां पर हो रहा है और किसके खिलाफ हो रहा है।
मुसलमानों का किया जा रहा एनकाउंटर: असदुद्दीन ओवैसी – यूपी में बुलडोजर एक्शन की ओर इशारा करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, घरों को बुलडोजर से तोड़ा जा रहा है। मुसलमानों के खिलाफ वीडियो बनाकर गोली मारो कहा जा रहा है, एनकाउंटर किया जा रहा है, बारासोर में मुसलमानों के खिलाफ मॉब लिंचिग की जा रही है। हिजाब वाले बयान पर उन्होंने कहा, इस माहौल में मैं उन मुसलमानों को कहा रहा हूं, कि आपको संविधान मौका देता है।