Sunday , October 4 2026 2:35 PM
Home / Entertainment / नाना बन चुके 64 साल के जिम कैरी ने की तीसरी शादी, आधी उम्र की है दुल्हन, 29 साल बाद जीवन में नई शुरुआत

नाना बन चुके 64 साल के जिम कैरी ने की तीसरी शादी, आधी उम्र की है दुल्हन, 29 साल बाद जीवन में नई शुरुआत


‘द डेड पूल’ एक्टर जिम कैरी ने 64 साल की उम्र में गुपचुप तीसरी शादी कर ली है। उन्होंने अपनी उम्र से आधी उम्र की गर्लफ्रेंड रहीं मिन आह संग शादी रचाई, जिनके साथ वे लंबे समय से रिश्ते में थे। बताया जा रहा है कि ये शादी काफी प्राइवेट रखी गई थी जिसमें केवल परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए।
बताया जा रहा है कि इस शादी में केवल परिवार के करीबी लोग शामिल हुए। जिम कैरी ने इस रिश्ते को काफी समय से लोगों की नजरों से छिपाकर रखा था। जिम कैरी के स्पोक्सपर्सन ने 30 सितंबर को PEOPLE मैगजीन से हुई बातचीत में इस शादी की खबर को कन्फर्म किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने लॉस एंजिलिस में एक छोटे और प्राइवेट सेरिमनी में शादी रचाई।
फरवरी 2022 में दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं – कपल को अपनी शादी से पहले कई मौकों पर साथ देखा गया, लेकिन उन्होंने कभी खुलकर अपने इस रिलेशनशिप के बारे में बात नहीं की। फरवरी 2022 में दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिनमें वे लॉस एंजिलिस में एक चैरिटी कॉमेडी शो से बाहर निकलते हुए दिखे थे।
दोनों ने अपनी प्राइवेट लाइफ को मीडिया से दूर रखा – इसके बाद भी दोनों ने अपनी प्राइवेट लाइफ को मीडिया से दूर रखा। करीब सात महीने पहले फरवरी में फ्रांस में आयोजित सीजर अवॉर्ड्स सेरिमनी में दोनों पहली बार एक साथ पब्लिकली नजर आए थे। इस समारोह में जिम कैरी को भी सम्मानित किया गया था। उस समारोह में दिए अपने भाषण के दौरान उन्होंने मिन आह को अपनी ‘सब्लाइम कंपैनियन’ यानी खास जीवनसाथी बताया था।
अवॉर्ड समारोह में मिन आह के लिए कही थी ये बात – ‘सीजर अवॉर्ड्स’ में जिम कैरी ने फ्रेंच में भाषण दिया था। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार का शुक्रिया अदा किया और अपनी बेटी जेन, नाती जैक्सन और मिन आह का खास तौर पर जिक्र किया। उन्होंने कहा था, ‘मेरी प्यारी फैमिली, मेरी बेटी जेन और मेरे पोते जैक्सन को धन्यवाद। मैं आप सभी को हमेशा प्यार करता रहूंगा। मेरी सब्लाइम कंपैनियन मिन आह को भी धन्यवाद।’
जिम कैरी पहले भी दो बार बसा चुके हैं घर – यहां बताते चलें कि जिम कैरी इससे पहले दो बार शादी कर चुके हैं। उनकी पहली शादी 1987 में मेलिसा वॉमर से हुई थी। दोनों की एक बेटी जेन है। हालांकि, साल 1995 में उनका तलाक हो गया था। इसके बाद 1996 में जिम कैरी ने अपनी फिल्म ‘डंब एंड डंबर’ की को-स्टार लॉरेन हॉली से शादी की थी। यह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चला और 1997 में दोनों अलग हो गए। अब करीब 29 साल बाद जिम कैरी ने अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत की है।