
बाॅलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। कुछ दिन पहले ही अक्षय ने फिल्म ‘गुड न्यूज’ की शूटिंग खत्म की है। वहीं अब वह अपनी एक और फिल्म की ‘कंचना’ शूटिंग में बिजी हो गए हैं।
हाल ही में फिल्म के सेट से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। खबरों की मानें तो यह तस्वीरें कंचना फिल्म की हैं। तस्वीरों में अक्षय अजीब से लुक में दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर उनके इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि अक्षय की फिल्म ‘कंचना’ एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म को राघव लॉरेंस डायरेक्ट करेंगे।खबर के अनुसार, फिल्म ‘कंचना’ के लिए कियारा आडवाणी को फाइनल कर लिया गया है।
कियारा से पहले कटरीना कैफ, शोबिता धूलीपाला से इस फिल्म के लिए बात चल रही थी।कियारा फिल्म में अक्षय की गर्लफ्रेंड की भूमिका निभाएंगी। यह साल 2011 आईं तमिल फिल्म ‘कंचना’ का रीमेक है। अक्षय कुमार की ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय की फिल्म ‘केसरी’ हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया। इसके अलावा अक्षय फिल्म ‘गुड न्यूज’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ, कियारा आडवाणी मुख्य किरदार में हैं। अक्षय की फिल्म हाउसफुल 3 भी जल्द रिलीज होने वाली है।
Home / Entertainment / Bollywood / फिल्म ‘कंचना’ के सेट से वायरल हुईं अक्षय की तस्वीरें! अजीब लुक में नजर आए खिलाड़ी कुमार
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website