Friday , August 8 2025 6:24 PM
Home / News / दुबई के बाद चीन में 100 साल की सबसे भयावह बाढ़ का अलर्ट, नदी खतरे के निशान से 12 फीट ऊपर, लाखों की जान खतरे में

दुबई के बाद चीन में 100 साल की सबसे भयावह बाढ़ का अलर्ट, नदी खतरे के निशान से 12 फीट ऊपर, लाखों की जान खतरे में


यूएई और ओमान समेत कुछ खाड़ी देशों ने बीते हफ्ते भारी बारिश और बाढ़ का सामना किया है। दुनिया के अहम शहरों मे से एक दुबई में एक दिन में ही एक साल के बराबर बारिश हुई, जिससे जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया। यूएई के बाद चीन भी भारी बारिश और बाढ़ का सामना कर रहा है। दक्षिणी चीन में भूस्खलन के बाद और ज्यादा भीषण बाढ़ का अंदेशा है। चीन की ये बाढ़ कितनी भयावह है, इसका अंदाजा इस बात ये लगाया जा सकता है कि मौसम के जानकारों इसे सदी में केवल एक बार आने वाली भीषण बाढ़ कह रहे हैं। 12 करोड़ से ज्यादा की आबादी इस मूसलाधार बारिश और बाढ़ से प्रभावित हैं। इस बारिश के बाद इलाके की प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और इसके 19 फीट तक बढ़ने की संभावना है।
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन से सामने आई तस्वीरों में सड़कों और शहरों में पानी भरा हुआ दिख दे रहा है। हजारों लोगों को अपने घर छोड़ने को मजबूर होना पड़ा है। चीन के सरकारी टीवी चैनल सीसीटीवी ने कहा कि हांगकांग के पास 127 मिलियन लोगों की आबादी वाले गुआंगडोंग क्षेत्र में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है। मौसम में तजी से आए बदलाव के बाद चीन के राष्ट्रीय मौसम कार्यालय ने निवासियों को सोमवार और मंगलवार को बड़े तूफान की चेतावनी जारी की है, जिससे बाढ़ भयावह रूप ले सकती है।
नदी में 19 फीट बढ़ सकता है पानी – सीसीटीवी ने अपनी वॉर्निंग में कहा है कि कि बेई नदी बेसिन में ग्वांगडोंग से होकर गुजरने वाले तीन स्थान भारी बारिश के प्रभाव के चलते सदी में एक बार देखी जाने वाली बाढ़ का सामना करेंगे। बारिश के बाद नदी का पानी खतरे के निशान से 19 फीट ऊपर तक बढ़ने की संभावना है। जल बेसिन के अन्य हिस्सों में ऐसी बाढ़ आने की आशंका है जो हर 50 साल में केवल एक बार देखी जाती है। बेई नदी पर लगे चेतावनी गेजों ने शनिवार को बीस अलग-अलग निगरानी बिंदुओं पर अलार्म बजाया।