Sunday , March 8 2026 11:55 AM
Home / Uncategorized / अमेरिका ने एक और फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को मार गिराया, बाइडेन के आदेश पर सेना के फाइटर जेट ने बनाया निशाना

अमेरिका ने एक और फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को मार गिराया, बाइडेन के आदेश पर सेना के फाइटर जेट ने बनाया निशाना


अमेरिका के आसमान में फ्लाइंग ऑब्जेक्ट दिखने का मामला नहीं थम रहा है. अमेरिका ने रविवार (12 फरवरी) को एक और फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को मार गिराया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फ्लाइंग ऑब्जेक्ट अमेरिका-कनाडा बॉर्डर के ऊपर देखा गया था. अमेरिकी सेना के फाइटर जेट ने राष्ट्रपति जो बाइडेन के आदेश के बाद फाइटर जेट से निशाना बनाया और मार गिराया.
पिछले एक हफ्ते के अंदर अमेरिका और कनाडा के आसमान में अज्ञात फ्लाइंग ऑब्जेक्ट दिखने का ये चौथा मामला है. इससे पहले कनाडा ने अमेरिकी विमान की मदद से एक फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को मार गिराया था.
अमेरिका ने एक और UFO को मार गिराया – अमेरिकी सेना के फाइटर जेट ने हूरोन झील के फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को मार गिराया है. ये यूएस-कनाडाई सीमा पर हूरोन झील के ऊपर देखा गया था. अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सेना को इसे शूट करने का आदेश दिया, जिसके बाद एक एफ -16 लड़ाकू विमान से पूरी सावधानी के साथ इसे मार गिराया गया. अधिकारियों ने बताया कि ऑब्जेक्ट अष्टकोणीय संरचना के रूप में दिखा था. इसे जमीन पर किसी भी चीज के लिए सैन्य खतरा नहीं माना गया था, लेकिन यह सिविल एविएशन के लिए खतरा पैदा कर सकता था.
एक हफ्ते में चौथी घटना – अमेरिका और कनाडा के आसमान में पिछले एक हफ्ते के भीतर यूएफओ (UFO) दिखने के चार मामले सामने आ चुके हैं. इन चार में से 3 फ्लाइंग ऑब्जेक्ट अमेरिका के आसमान में दिखे थे, जबकि एक यूएफओ को कनाडा के एयर स्पेस में देखा गया था. इन चारों को ही फ्लाइंग ऑब्जेक्ट अब लड़ाकू विमानों के जरिए शूट डाउन किया जा चुका है.
कनाडा में भी दिखा था हवाई खतरा – पिछले दिनों कनाडा में एयर स्पेस भेदने के बाद अमेरिका के फाइटर जेट ने एक फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को मार गिराया था. कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने अज्ञात फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को लेकर खुलासा किया था. पीएम ट्रूडो ने शनिवार (11 फरवरी) को कहा था कि उनके आदेश पर कनाडा के हवाई क्षेत्र में एक अज्ञात फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को मार गिराया गया.