Friday , August 1 2025 4:51 PM
Home / Uncategorized / चीन की एक और नापाक हरकत, रेयर अर्थ मैग्नेट के बाद रोकी एक और सप्लाई, खेती पर होगा बुरा असर

चीन की एक और नापाक हरकत, रेयर अर्थ मैग्नेट के बाद रोकी एक और सप्लाई, खेती पर होगा बुरा असर

पाकिस्तान का दोस्त चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उसने भारत को रेयर अर्थ मैग्नेट की सप्लाई रोक रखी है। अब उसने भारत को स्पेशिएलिटी फर्टिलाइजर्स की सप्लाई भी रोक दी है। लेकिन वह दूसरे देशों को इनका एक्सपोर्ट कर रहा है। जानिए क्या है चीन की चाल और भारत का हाल…
चीन ने भारत को खास तरह के फर्टिलाइजर्स की सप्लाई रोक दी है। इनका यूज फलों, सब्जियों और दूसरी फसलों की पैदावार बढ़ाने के काम आते हैं। इनका आयात करने वाली कई कंपनियों के अधिकारियों का कहना है कि चीन ने पिछले दो महीनों से यह सप्लाई रोकी हुई है। चीन दुनिया भर में खेती में काम आने वाले इनपुट्स का बड़ा सप्लायर है। समस्या यह है कि उसने केवल भारत को स्पेशिएलिटी फर्टिलाइजर्स की सप्लाई रोक रखी है जबकि वह दूसरे देशों को इनका एक्सपोर्ट कर रहा है। इससे पहले चीन ने भारत को रेयर अर्थ मैग्नेट्स की सप्लाई भी रोक दी थी।
भारत लगभग 80% स्पेशिएलिटी फर्टिलाइजर्स चीन से ही मंगवाता है। सॉल्युबल फर्टिलाइजर इंडस्ट्री एसोसिएशन (SFIA) के अध्यक्ष, राजिब चक्रवर्ती ने कहा, “चीन पिछले चार-पांच साल से भारत को खास उर्वरकों की सप्लाई में रुकावट डाल रहा है। लेकिन इस बार तो उसने पूरी तरह से रोक लगा दी है।” चीन में फैक्ट्रियों से फर्टिलाइजर्स भेजने से पहले वहां की सरकार इसकी जांच करती है। जानकारों का कहना है कि चीन भारत जाने वाले फर्टिलाइजर्स की जांच नहीं कर रहा है। वह अलग-अलग तरीके अपनाकर बिना सीधे तौर पर बैन लगाए बिना एक्सपोर्ट रोक रहा है।
क्या चाहता है चीन – ऐसा लग रहा है कि चीन कुछ खास तरह के कच्चे माल के एक्सपोर्ट को भी रोक रहा है। यह सब टैरिफ और दूसरी पाबंदियों के जवाब में किया जा रहा है।
भारत सरकार ने चीन से आने वाले निवेश के लिए सरकार से मंजूरी लेना जरूरी कर दिया है। इसका सीधा असर चीन पर पड़ रहा है। पिछले पांच साल में भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ा है। सीमा पर झड़पें हुई हैं और चीन ने पाकिस्तान का साथ दिया है। इन सब वजहों से भी चीन ने ये कदम उठाया है।
स्पेशिएलिटी फर्टिलाइजर्स वो होते हैं जिन पर सरकार सब्सिडी नहीं देती है। इनमें पानी में घुलने वाले उर्वरक, तरल उर्वरक (जो पत्तियों और सिंचाई के लिए इस्तेमाल होते हैं), कंट्रोल्ड रिलीज फर्टिलाइजर्स, धीमी गति से रिलीज होने वाले फर्टिलाइजर्स, माइक्रोन्यूट्रिएंट फर्टिलाइजर्स, फोर्टिफाइड फर्टिलाइजर्स, कस्टमाइज्ड फर्टिलाइजर्स, नैनो फर्टिलाइजर्स, बायो-स्टिम्यूलेंट, ऑर्गेनिक और दूसरे खास फर्टिलाइजर्स शामिल हैं।