
मुंबईः दो नाकाम शादियों के बावजूद डायरेक्टर अनुराग कश्यप को प्यार हो गया है। हैरान करने वाली बात ये है कि जिस लड़की से अनुराग कश्यप प्यार कर बैठे हैं वो उम्र में उनसे 22 साल छोटी है और अनुराग की बेटी से महज 7 साल बड़ी है।
अनुराग बिना किसी झिझक के इस कम उम्र लड़की के साथ प्यार भरी निजी तस्वीरे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। अनुराग आज कल जिस लड़की को डेट कर रहे हैं उसका नाम शुभ्रा शेट्टी है।
वायरल हो रही फोटो में अनुराग और शुभ्रा काफी क्लोज़ नजर आ रहे हैं। साथ ही शुभ्रा के हाथ में खाली बोतल है। अनुराग और शुभ्रा की ये फोटो उनके किसी फ्रेंड ने शोयर की है।
बता दें इससे पहले भी दोनों की फोटो वायरल हो चुका है जिसमें अनुराग, शुभ्रा को किस करते हुए नजर आए थे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website