Wednesday , November 19 2025 11:01 AM
Home / Uncategorized / किसी का भी दिल जीत सकती हैं ये 4 बातें

किसी का भी दिल जीत सकती हैं ये 4 बातें


व्यक्ति का व्यवहार उसके व्यक्तित्व की पहचान होता है।उसके व्यवहार से उसके गुणों की पहचान हो जाती है की वह गुस्से वाला है या नरम दिल का। समाज में हम अपने व्यवहार से अपनी छवि बना लेतेे हैं, हमारा व्यवहार हमारे बारे में सही परिचय देता है। व्यवहार से हमारी ग्रहों की स्थिती प्रभावित होती है। हमारे जीवन पर हमारे अच्छे या बुरे व्यवहार का असर होता है जिस से कभी-कभी हमारी पूरी की पूरी किस्मत बदल जाती है।
वाणी
हमारी वाणी से रिश्ते बन भी सकते हैं और बिगड़ भी सकते हैं। कहा जाता है कि मुख से बोले हुऐ शब्द कभी वापिस नहीं आते। इसीलिए हमें हमेशा मीठी वाणी और सही शब्दों का उपयोग करना चाहिए। हमारी वाणी का संबंध का हमारे पारिवारिक और आर्थिक समृद्धि से होता है। खराब वाणी से हमें जीवन में नुकसान उठाना पड़ता है। जिससे कभी -कभी कम उम्र मे ही बड़ी बिमारियों का सामना करना पड़ता। हिंदू धर्म के अनुसार वाणी को अच्छा रखने के लिए सूर्य को जल देना चाहिए और गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए।
आचरण
आचरण और कम अच्छे हो तो किस्मत खुद ही आपका साथ देने लगती है क्योंकि हमारे व्यवहार और कर्मों का संबंध हमारे रोज़गार से होता है। जीवन मे रोज़गार न हो तो व्यक्ति जीवन भर भटकता रहता है। आचरण सुधाराने से रोज़गार की समस्य भी हल हो जाती है। साथ ही आचरण की शुद्धि के लिए प्रात और सायंकाल शिवजी का उपासना करने से लाभ मिलता है।
सहायता न करना
अगर सक्षम होने के कारण आप किसी की सहायता नहीं करते तो आप को जीवन में दिमागी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने जीवन मे जितनी लोगों की सहायता करेंगे आप को ईश्वर की कृपा बरसेगी और आप मन से कमज़ोर नहीं होंगे। अपने पूरेे दिन मे थोड़ा समय निकाल कर ईश्वर को याद करने से आपका भाग्य चमक उठेगा।
जिम्मेदारी
जो लोग अपनी जिम्मेदारियों से भागते हैं उन्हे अपने जीवन मे बहुत से संकटों का सामना करना पड़ता है। जिस कारण व्यक्ति अपनी समस्याओं में ही उलझ कर रह जाता है। अपनी जिम्मेदारियों को निभाने दरिद्रता न करें एकादशी का व्रत रखने से और पौधों को जल देने से जीवन मे लाभ मिलता है।