
चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही, लेकिन रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा की शानदार बैटिंग ने टीम को 376 रनों तक पहुंचाया। अश्विन ने 113 रन बनाए और जडेजा ने 86 रन की पारी खेली। दोनों ने मिलकर टीम को संकट से उबारा।
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में एक समय भारतीय टीम एक वक्त संघर्ष कर रही थी और लग रहा था कि उसकी पहली पारी 150-200 तक सिमट जाएगी, लेकिन रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा ने जो करिश्माई बैटिंग की तो कमाल ही कर दिया। रविंद्र जडेजा शतक चूक गए, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने और अश्विन ने बांग्लादेश की छाती पर तांडव किया और यही वजह है कि भारत ने पहली पारी में 34 रनों पर 3 विकेट से उबर कर 376 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। अश्विन ने 133 गेंदों में 11 चौके और 2 छक्के के दम पर 113 रन की पारी खेली तो रविंद्र जडेजा ने 124 गेंदों में 10 चौके और 2 छक्के के दम पर 86 रन की पारी खेली।
Home / Uncategorized / अश्विन ने दूसरे दिन भी किया बांग्लादेश की छाती पर तांडव, भारत ने बना डाला रनों का पहाड़
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website