Saturday , March 7 2026 11:44 AM
Home / Uncategorized / ऑस्ट्रेलिया ने भारत से मिलाया हाथ, अमेरिका-जापान पहले से ही साथ; युद्धाभ्यास से दुश्मनों के कान खड़े

ऑस्ट्रेलिया ने भारत से मिलाया हाथ, अमेरिका-जापान पहले से ही साथ; युद्धाभ्यास से दुश्मनों के कान खड़े


मालाबार अभ्यास-2025 एक महत्वपूर्ण नौसैनिक अभ्यास है, जिसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका की नौसेनाएं भाग ले रही हैं। यह अभ्यास गुआम में आयोजित किया जा रहा है, जो उत्तरी प्रशांत महासागर में स्थित एक अमेरिकी द्वीपीय क्षेत्र है। यह अभ्यास 10 नवंबर से शुरू हो चुका है और 18 नवंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा।
मालाबार अभ्यास-2025 एक महत्वपूर्ण नौसैनिक अभ्यास है, जिसमें भारत , ऑस्ट्रेलिया , जापान और अमेरिका की नौसेनाएं भाग ले रही हैं। यह अभ्यास गुआम में आयोजित किया जा रहा है, जो उत्तरी प्रशांत महासागर में स्थित एक अमेरिकी द्वीपीय क्षेत्र है। यह अभ्यास 10 नवंबर से शुरू हो चुका है और 18 नवंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया बुधवार को भारत, जापान और अमेरिका के साथ बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास, मालाबार 2025 में शामिल हुआ। जो एक प्रमुख इंडो-पैसिफिक समुद्री अभ्यास है। इसका उद्देश्य चार साझेदार देशों के बीच समन्वय को मजबूत करना है।
यह अभ्यास गुआम में किया जा रहा आयोजित – ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना (RAN) का एंजैक रेंज (श्रेणी) का फ्रिगेट HMAS बैलरैट और ऑस्ट्रेलियाई वायु सेना (RAAF) का P-8A पोसाइडन समुद्री गश्ती विमान 10 से 18 नवंबर तक पश्चिम प्रशांत क्षेत्र में आयोजित अभ्यास में भाग ले रहे हैं। बयान में कहा गया है कि पोसाइडन गुआम में एंडरसन वायु सेना बेस से संचालित होगा।