
पेरिसः फ्रांस के आंतरिक मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने रविवार को कहा कि फ्रांस के आल्प्स में अर्मांसेट ग्लेशियर पर हिमस्खलन में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। डर्मैनिन ने ट्वीट किया, ‘‘हिमस्खलन दोपहर के करीब अर्मांसेट ग्लेशियर में हुआ।
प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। बचाव दल मौके पर काम कर रहे हैं।” फ्रांसीसी मीडिया ने बताया कि खोज और बचाव अभियान में दो हेलीकॉप्टर शामिल है और कहा कि घटना से पहले हिमस्खलन की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website