Friday , August 8 2025 6:24 PM
Home / News / अयोध्या: श्रीराम आ रहे हैं… स्वागत में एआर रहमान से लेकर देश-विदेश के 35 हजार कलाकर, 76 दिन तक चलेगा रामोत्सव

अयोध्या: श्रीराम आ रहे हैं… स्वागत में एआर रहमान से लेकर देश-विदेश के 35 हजार कलाकर, 76 दिन तक चलेगा रामोत्सव


अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम तो 22 जनवरी को होगा, लेकिन उत्सव 8 जनवरी से ही शुरू हो जाएगा। यह रामोत्सव 76 दिनों तक चलेगा। इस दौरान अयोध्या के रामकथा पार्क में काकभुशुण्डि मंच पर 11 जाने-माने कथा वाचक रामकथा कहेंगे। यह जानकारी शनिवार को प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश कुमार मेश्राम ने दी। इस दौरान अयोध्या में देश-विदेश के 35000 कलाकारों का सांस्कृतिक समागम होगा। रोजाना 500 कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को राममय करेंगे। यह सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख 35 स्थानों पर होंगे।
मुकेश ने बताया कि अयोध्या में रामकथा और प्रवचन के लिए लोकप्रिय कथावाचकों को आमंत्रित किया गया है। इनमें चिन्मयानंद बापू जी महाराज, देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज, ऋषिराज त्रिपाठी जी महाराज, साध्वी ऋतंभरा, महंत राम दिनेशाचार्य जी महाराज, पं. ऋषिराज त्रिपाठी जी महाराज, उज्ज्वल शांडिल्य जी महाराज, कृष्ण प्रताप तिवारी जी महाराज, राम हृदय दास जी महाराज, संजीव कृष्ण ठाकुर जी महाराज, चतुरनारायण जी महाराज का एक-एक हफ्ते का शेड्यूल तय किया गया है। ये कथाएं 24 मार्च तक चलेंगी। कुल 25 पौराणिक स्थलों और मंचों पर सांस्कृतिक काय्रक्रमों का आयोजन होगा। इस दौरान विदेश और दूसरे राज्यों की रामलीलाओं का भी मंचन किया जाएग।
एआर रहमान भी देंगे प्रस्तुति – राम महोत्सव में अनूप जलोटा, अनुराधा पौड़वाल, कविता पौड़वाल, हरिहरन, शंकर महादेवन, कैलाश खेर, सोनू निगम, एआर रहमान, शंकर महादेवन, शर्मा बंधुओं के भजन भी होंगे। प्राण प्रतिष्ठा तक ये आयोजन होंगे। वहीं, सामूहिक शंखनाद, सामूहिक सरयू आरती के जरिए विश्व रेकॉर्ड बनाने की भी तैयारी है। इसके श्री राम से जुड़े प्रसंगों पर अलावा कई स्थानों पर रंगोली, चित्रकला, क्विज, शास्त्रीय गायन, लोकगायन, वादन, नृत्य प्रस्तुतियां, नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन होगा।
ये कार्यक्रम भी खास – 14 से 22 जनवरी तक पूरे प्रदेश में मंदिरों में कीर्तन और सांस्कृतिक काय्रक्रम होंगे। 22 जनवरी को धार्मिक स्थलों के साथ ही घरों में दीप जलाने के लिए आग्रह किया गया है। राम वन गमन पथ पर भव्य चरण पादुका यात्रा, सरयू में नौका यात्रा का आयोजन होंगी। वाराणसी में गंगा आरती की तरह अयोध्या में सरयू आरती की शुरुआत रामोत्सव से की जाएगी।