
बांग्लादेश में शेख हसीना के देश छोड़ कर जाने के बाद सरकार की कमान संभाल रहे विवादित नेता डॉ. मोहम्मद यूनुस के इस्तीफे और देश छोड़कर भागने की चर्चा से बवाल मच गया है। पुलिस ने डॉ. मोहम्मद यूनुस के इस्तीफे और देश छोड़कर भागने की अफवाह फैलाने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी तब हुई, जब आरोपी बीएनपी-जमात नेताओं के घरों पर हमला करने की साजिश रच रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इब्राहिम खलील उर्फ रसेल और गोलाम किबरिया उर्फ लिटन के रूप में हुई है। दोनों को शुक्रवार रात मोहम्मदपुर यूनियन के बांसा बाजार इलाके से हिरासत में लिया गया। शनिवार को इन्हें नोआखाली मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जाएगा।
फेसबुक पर डॉ. मोहम्मद यूनुस के इस्तीफे और भागने की अफवाह के बाद मोहम्मदपुर यूनियन के बांसा बाजार में तनाव का माहौल बन गया। स्थानीय जुबो लीग के कार्यकर्ताओं ने इस अफवाह के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में हिंसा की आशंका को देखते हुए पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। चटखिल पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी (ओसी) फिरोज उद्दीन चौधरी ने बताया, “हमें 25-30 अवामी लीग कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की सूचना मिली। इसके बाद, स्थानीय लोगों की मदद से रसेल और लिटन को हिरासत में लिया गया। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।”
पुलिस के अनुसार, रसेल मोहम्मदपुर यूनियन जुबो लीग का सदस्य है, जबकि लिटन स्थानीय अवामी लीग से जुड़ा हुआ है। नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ. मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख रह चुके हैं। उनकी भूमिका को लेकर पहले भी राजनीतिक विवाद होते रहे हैं। फेसबुक पर फैली इस तरह की अफवाहों ने क्षेत्रीय राजनीति और सामाजिक शांति पर गहरा असर डाला। पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है और जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी अफवाह पर विश्वास करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करें
Home / Uncategorized / इस्तीफे और भागने की तैयारी में बांग्लादेश के नेता मोहम्मद यूनुस ! एक्शन में आई पुलिस
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website