Saturday , March 28 2026 4:44 AM
Home / News / सीएए, राम मंदिर… नवाज के समधी इशाक डार बने नए व‍िदेश मंत्री, पाकिस्‍तानी मंत्रालय में दिखा पीएम मोदी का खौफ

सीएए, राम मंदिर… नवाज के समधी इशाक डार बने नए व‍िदेश मंत्री, पाकिस्‍तानी मंत्रालय में दिखा पीएम मोदी का खौफ


पाकिस्‍तान में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाई शहबाज शरीफ ने दूसरी बार प्रधानमंत्री का पद संभाल लिया है। अब पाकिस्‍तान के नए विदेश मंत्री की नियुक्ति की गई है। पाकिस्‍तान की पूर्ववर्ती सरकारों में कई बार वित्‍त मंत्री रह चुके इशाक डार को देश का नया विदेश मंत्री बनाया गया है। इशाक डार पाकिस्‍तान की अर्थव्‍यवस्‍था को पटरी पर नहीं ला सके और इसी वजह से शहबाज शरीफ ने उन्‍हें हटाकर एक बैंकर को वित्‍त मंत्री बनाया है। वहीं इशाक डार के लिए यह एक झटका माना जा रहा है। इशाक डार ने मंगलवार को विदेश मंत्रालय का पदभार संभाल भी लिया। इस दौरान पाकिस्‍तानी विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने उन्‍हें बताया कि भारत ने कड़ा रुख अपना रखा है और दोस्‍ती होने के आसार नहीं हैं।
एक्‍सप्रेस ट्रिब्‍यून की रिपोर्ट के मुताबिक इशाक डार को पाकिस्‍तानी विदेश मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों ने बताया कि चीन ही पाकिस्‍तान का सबसे विश्‍वसनीय मित्र देश है। चीन का कोई विकल्‍प नहीं है। उन्‍होंने कहा कि चीन ने समय पर लोन दिया और पाकिस्‍तान को डिफॉल्‍ट होने से बचा लिया। भारत के साथ रिश्‍ते को लेकर भी पाकिस्‍तानी अधिकारियों ने इशाक डार को बताया। उन्‍होंने आरोप लगाया कि भारत की मोदी सरकार ‘हिंदूत्‍व’ की नीति पर चल रही है। उन्‍होंने कहा कि भारत की मोदी सरकार ने न केवल हिंदूत्‍व को लेकर बयान दे रही है बल्कि आक्रामक तरीके से इससे जुड़ी नीतियों को लागू कर रही है।