
खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में भारत को लेकर कनाडा के सुर अब नरम पड़ते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को सेवानिवृत्त हुई कनाडा की NSA जोडी थॉमस ने कहा कि 18 जून को हुई निज्जर हत्या के मामले में ओटावा को भारत से हर तरह का सहयोग मिल रहा है और रिश्ते बेहतर हो रहे हैं। थॉमस ने कनाडाई मीडिया को दिए साक्षात्कार में कहा “मैं भारत को सहयोग न करने वाला नहीं कहूंगी, मुझे लगता है कि हमने इस रिश्ते में प्रगति की है।”
इससे पहले कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस हत्याकांड पर कहा था कि “कनाडा विश्वसनीय आरोपों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ा रहा है।” भारत ने इस बयान को “बेतुका” और साजिश से “प्रेरित” बताया था।इसके तुरंत बाद दोनों देशों ने एक-एक वरिष्ठ राजनयिक को निष्कासित कर दिया था। इन बयानों को दोहराते हुए थॉमस ने कहा अब दोनों देशों के बीच ”टोनल बदलाव” सामने आ रहे हैं। थॉमस ने एक साक्षात्कार में कहा, “मुझे लगता है कि हम एक स्वस्थ रिश्ते की ओर लौट रहे हैं।” उन्होंने कहा इस मामले की इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम (IHIT) द्वारा जांच की जा रही है. इस जांच वास्तविक अपराधी तक पहुंचने के लिए टीम सावधानी बरत रही है।
थॉमस ने कहा, “भारत में अपने समकक्ष के साथ मेरी चर्चा सार्थक रही है और मुझे लगता है कि उन्होंने जांच को आगे बढ़ाया है।” ओटावा में भारत के उच्चायोग ने फिलहाल थॉमस की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन दिसंबर में एक साक्षात्कार में उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा ने कहा था कि भारत का इस मुद्दे को हल करने सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपना रहा है।बता दें कि थॉमस ने भारतीय अधिकारियों के साथ निज्जर हत्या पर चर्चा करने के लिए अगस्त महीने में भारत का दौरा किया था और कनाडाई पीएम के बयान पर भारत की प्रतिक्रिया को “दुर्भाग्यपूर्ण” और “थोड़ा आश्चर्यचकित करने वाला” बताया था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website