Wednesday , March 25 2026 1:35 AM
Home / News / World (page 1056)

World

ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की अंतिम सुनवाई के लिए बहस शुरू

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की कार्रवाई के लिए अंतिम बहस सोमवार को शुरू हो गई, जिसमें उनके बरी हो जाने की उम्मीद है। राष्ट्रपति पर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अमेरिका के मित्र राष्ट्र यूक्रेन पर जो बाइडेन के खिलाफ जांच शुरू करने की घोषणा करने का दबाव बनाने के आरोप में दिसंबर में महाभियोग …

Read More »

कोरोना वायरस का खौफः चीन ने 8 दिनों में तैयार किया 1000 बेड का अस्पताल

कोरोना वायरस के खौफ के बीच चीन ने इससे लड़ने के लिए सिर्फ 8 दिनों में 1000 बेड का अस्पताल बनाने की घोषणा को पूरा कर दिखाया है। जीं हां चीन ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए वुहान शहर में महज 8 दिन में बनाए इस असपताल को सेवा के लिए शुरू कर दिया है। कोरोना वायरस का सबसे …

Read More »

लंदन में आतंकवादी ने लोगों पर किया चाकू से हमला, IS ने ली हमले की जिम्मेदारी

आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने लंदन के स्ट्रीथम हाई रोड पर चाकू हमले की जिम्मेदारी ली है जिसमें दो लोग घायल हो गये। आईएस से संबद्ध अमाक समाचार एजेंसी ने बताया कि संगठन ने लंदन के स्ट्रीथम हाई रोड पर चाकू हमले की जिम्मेदारी ली है जिसमें एक पुरुष और एक महिला घायल हो गई। इससे पहले रिपोर्ट मिली …

Read More »

अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों के अभियान में 6 आतंकवादी ढेर

अफगानिस्तान के जावजान प्रांत में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में छह आतंकवादी मारे गए। प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता अब्दुल मारूफ अजार ने बताया कि सुरक्षा बलों ने रविवार शाम को अशांत खानाका जिले के कटशख इलाके में तालिबान के ठिकाने पर हमला किया जिसमें तालिबान के तथाकथित रेड ब्रिगेड के छह सदस्य मारे गए और दो अन्य घायल हो गए। …

Read More »

जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित

स्वीडन के दो सांसदों ने अपने देश की जलवायु कार्यकर्त ग्रेटा थनबर्ग को 2020 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया है। लेफ्ट पार्टी के सदस्य जेंस एवं हकन सवेन्नलिंग ने सोमवार को कहा कि थनबर्ग ने जलवायु संकट उत्सर्जन को कम करने के लिए राजनीतिज्ञों की आंख खोलने व पेरिस करार की अनुपालना के लिए कठोर मेहनत की …

Read More »

पाकिस्तान ने खतरे में डाली अपने नागरिकों की जान, देश में उतारे चीन के 2 विमान

चीन के जाल में फंसा पाकिस्तान एक बार फिर उसके साथ दोस्ताना निभाने को मजबूर हो गया है। पाकिस्तान ने अपने मुल्क के नागरिकों की जान को खतरे में डालते हुए कोरोना वायरस प्रभावित चीन से आने वाले विमानों को सोमवार को हरी झंडी दिखा दी। इस्लामाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज सुबह चीन से आए दो विमान उतरे। विश्व …

Read More »

कोरोना वायरस से चीन में अब तक 361 लोगों की मौत, 17 हजार से ज्यादा पीड़ित, 18 देशों में इस बीमारी ने पैर पसारे

चीन में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। चीन से शुरू हुआ कोरोना वायरस का संक्रमण ने दुनिया के 18 देशों को चपेट में ले लिया है। कोरोना से चीन में अबतक 361 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 17 हजार से ज्यादा केस की पुष्टि हो चुकी है। कई देशों ने अपने नागरिकों …

Read More »

अमेरिकी उपग्रह के करीब पहुंचा रूसी यान, हमले के डर से घबराए विशेषज्ञ

रूस का एक अंतरिक्ष यान अपनी राह बदलकर अमेरिकी जासूसी उपग्रह के बिल्कुल करीब पहुंचने से दुनियाभर के विशेषज्ञ घबराए हुए हैं। इस चौंका देने वाले घटनाक्रम में धरती से सैकड़ों किलोमीटर ऊंचाई पर दोनों महाशक्तियों के आमने-सामने आने के बाद विशेषज्ञों को डर है कि कही ये एक-दूसरे पर हमला न कर दें। दरअसल, रूसी यान कॉस्मॉस 2542 काफी …

Read More »

आपके कंप्यूटर और मोबाइल पर भी मंडरा रहा कोरोना वायरस का खतरा, बरतें ये सावधानियां

दुनियाभर में फैले घातक कोरोनावायरस का अटैक अब कंप्यूटर और मोबाइल पर भी हो सकता है। वो भी इस वायरस से संक्रमित हो सकते हैं। ऐसा एक रिपोर्ट में आगाह किया गया है। हो सकता है आपके पास आया हुआ मेल या फाइल कोरोनावायरस से संक्रमित हो। चीन में नोवल कोरोनावायरस जिस तरह फैल रहा है, उसके बाद उसे लेकर …

Read More »

नीदरलैंड में 55 साल से ज्यादा उम्र के 10 हजार लोग मांग रहे इच्छा मृत्यु

नीदरलैंड में 55 साल से ज्यादा उम्र के 10 हजार से ज्यादा लोगों ने इच्छामृत्यु की मांग की है। यह जानकारी सदन में देश के स्वास्थ्य मंत्री और डच सांसद क्रिस्चियन डेमोक्रेट ह्यूगो डि जोंग ने शुक्रवार को दी। उन्होंने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि ऐसे लोगों की तादाद 10, 156 यानि 0.18% है जो 55 साल …

Read More »