Monday , August 17 2026 11:28 PM
Home / News / लंदन में आतंकवादी ने लोगों पर किया चाकू से हमला, IS ने ली हमले की जिम्मेदारी

लंदन में आतंकवादी ने लोगों पर किया चाकू से हमला, IS ने ली हमले की जिम्मेदारी


आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने लंदन के स्ट्रीथम हाई रोड पर चाकू हमले की जिम्मेदारी ली है जिसमें दो लोग घायल हो गये। आईएस से संबद्ध अमाक समाचार एजेंसी ने बताया कि संगठन ने लंदन के स्ट्रीथम हाई रोड पर चाकू हमले की जिम्मेदारी ली है जिसमें एक पुरुष और एक महिला घायल हो गई।

इससे पहले रिपोर्ट मिली थी कि हमलावर की पहचान आतंकवादी गतिविधियों के दोषी सुदेश अम्मान के रूप में की गयी है जिसे हाल ही में जेल से रिहा किया गया था। पुलिस के अनुसार स्थानीय समयानुसार रविवार दो बजे सुदेश ने स्ट्रीथम हाई रोड में कई लोगों पर चाकू से हमला किया। संदिग्ध हमलावार को सशस्त्र अधिकारियों ने गोली मार दी।

सरकारी सूत्रों ने पुष्टि की कि हमलावर सुदेश वर्ष 2018 में आंतकवादी घटनाओं को अंजाम देने और योजना बनाने सहित 13 आतंकवादी वारदातों में दोषी पाया गया था। आरोपी को तीन साल की सजा काटने से पहले ही रिहा कर दिया गया था। ब्रिटिश मीडिया के अनुसार हमले के समय पुलिस ने अम्मान पर नजर रखी हुई थी।