Saturday , March 28 2026 3:00 PM
Home / News / World (page 492)

World

‘पूर्वी पाकिस्तान’ जैसे हैं मुल्क के हालात, अस्पताल से संबोधित करते इमरान ने बांग्लादेश के शेख मुजीब से की अपनी तुलना!

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को लाहौर के शौकत खानम अस्पताल से मुल्क को संबोधित किया। उनके पैर पर प्लास्ट बंधा हुआ था और वह व्हीलचेयर पर बैठे थे। लंबे संबोधन में इमरान ने शहबाज सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि गुलाम कौम कभी तरक्की नहीं कर सकती इसलिए सड़कों पर उतरकर …

Read More »

मुझे पता था कि मुझ पर हमला होगा… पैर में प्लास्टर बांधे इमरान खान ने व्हीलचेयर पर बैठकर किया पाकिस्तान को संबोधित

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान गुरुवार को जानलेवा हमले के बाद लाहौर के शौकत खानम अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने अस्पताल से ही देश को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें उन पर आने वाले खतरे के बारे में पहले से पता था। उन्होंने कहा, ‘मुझे पहले ही पता चल गया था कि वजीराबाद और …

Read More »

भारत का बेहतरीन विकास होगा, डेढ़ अरब लोगों में है काबिलियत… हिंदुस्तान के मुरीद हुए रूसी राष्ट्रपति पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत की तारीफ की है और उसके नागरिकों को ‘प्रतिभाशाली’ और ‘प्रेरित’ कहा है। एक हफ्ते पहले पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की थी। रूसी राष्ट्रपति ने शुक्रवार रूस के यूनिटी डे के अवसर पर बोलते हुए कहा, ‘विकास के मामले में भारत उत्कृष्ट नतीजे हासिल करेगा, इसमें कोई संदेह नहीं …

Read More »

श्रीलंका में बौद्ध-तमिल सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए अनुदान देगा भारत, दोनों देशों में बातचीत शुरू

भारत ने श्रीलंका में बौद्ध और तमिल सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए डेढ़ करोड़ डॉलर के भारतीय अनुदान के त्वरित कार्यान्वयन के लिए श्रीलंका के साथ बातचीत शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 सितंबर, 2020 को द्विपक्षीय वर्चुअल शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय बौद्ध संबंधों को बढ़ावा देने के लिए डेढ़ करोड़ डॉलर के विशेष अनुदान …

Read More »

Twitter में आज से कर्मचारियों की छंटनी शुरू!, मस्क खर्च घटाकर बचाएंगे 82 अरब रुपए

अरबपति उद्यमी एलन मस्क के ट्विटर का अधिग्रहण करने के एक हफ्ते बाद सोशल मीडिया कंपनी में कर्मचारियों की छंटनी शुक्रवार से शुरू होने की आशंका है और ट्विटर के 7,500 कर्मचारियों में से लगभग आधे को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा। मस्क कंपनी के बुनियादी ढांचे (Infrastructure Cost Cutiing) की लागत घटाकर करीब एक अरब डॉलर 82 अरब …

Read More »

इजराइल : बेंजामिन नेतन्याहू की फिर धमाकेदार वापसी, प्रधानमंत्री याइर लापिड ने हार स्वीकारी

के प्रधानमंत्री याइर लापिड ने बृहस्पतिवार को चुनाव में हार स्वीकार कर ली और विपक्षी नेता बेंजामिन नेतन्याहू को फोन कर चुनावी जीत पर बधाई दी। नेतन्याहू के नेतृत्व वाले दक्षिणपंथी दलों के गठबंधन ने संसद में बहुमत हासिल कर लिया है। नेतन्याहू-नीत दक्षिणपंथी गुट ने 120-सदस्यीय संसद में 64 सीट जीतकर बहुमत हासिल कर लिया। लापिड ने नेतन्याहू से …

Read More »

अमेरिका ने विरोध मार्च के दौरान इमरान खान पर हमले की निंदा की

अमेरिका ने बृहस्पतिवार को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर उनके विरोध मार्च के दौरान हुए हमले की निंदा की और कहा कि राजनीति में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और अमेरिका एक लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण पाकिस्तान के लिए प्रतिबद्ध है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा,“अमेरिका एक राजनीतिक रैली में पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान और …

Read More »

इमरान पर जानलेवा हमले के बाद पाकिस्तान में भड़की हिंसा, नेशनल हाइवे जाम, PM शहबाज ने घटना की कड़ी निंदा की

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसान के मुखिया और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर जानलेवा हमले के बाद देश में हिंसा भड़क गई। पाकिस्तान के सियाकोट में हमले से भड़के इमरान खान के समर्थकों ने नेशनल हाइवे जाम कर दिए। डॉन न्यूज टीवी ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने वजीराबाद में अल्लाह हो चौक के पास इमरान खान के बख्तरबंद कंटेनर पर गोलियां चला …

Read More »

पाकिस्तान का नापाक खेलः दुनिया भर के खालिस्तान समर्थकों को कर रहा एकजुट, भारतीय सिखों को बना रहा ‘कट्टरपंथी’

भारत में आंतंक फैलाने व कट्टरपंथ को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान अब खालिस्तान समर्थक आतंकवादियों की मदद ले रहा है। पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी ISI की भारत के खिलाफ नई साजिश का खुलासा हुआ है। खालिस्तान रेंफरेंडम के जरिए ये दुनियाभर के सिख अलगाववादियों को एकजुट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ISI ने लाहौर में खालिस्तानी …

Read More »

रूस को गुपचुप तरीके से गोला-बारूद भेज रहा उत्तर कोरिया! पुतिन के लिए पश्चिम से दुश्मनी मोल ले रहे किम जोंग उन?

रूसी हमलों के खिलाफ अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस जैसे पश्चिमी देश खुलकर यूक्रेन की मदद कर रहे हैं। लेकिन कोई भी देश मुखर होकर रूस का समर्थन नहीं कर रहा है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रूस भी इस जंग में अकेला नहीं लड़ रहा है। अमेरिका ने बुधवार को आरोप लगाया कि उत्तर कोरिया ‘बड़ी संख्या’ में तोप …

Read More »