Saturday , August 9 2025 4:44 PM
Home / News / चीन अपनी कूटनीति में सदा पाक को प्राथमिकता देता है: चीनी जनरल

चीन अपनी कूटनीति में सदा पाक को प्राथमिकता देता है: चीनी जनरल


चीन के एक शीर्ष जनरल ने कहा है कि चीन हमेशा अपनी पड़ोसी कूटनीति में पाकिस्तान को प्राथमिकता देता है। साथ ही, उन्होंने पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को आश्वास्त किया कि इस्लामाबाद के समक्ष खतरनाक आर्थिक और राजनीतिक संकट है।
चीन के केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) के उपाध्यक्ष जनरल झांग यूक्सिया ने बुधवार को यहां जनरल मुनीर के साथ बातचीत की और आपसी सुरक्षा हितों और सैन्य सहयोग के मामलों पर चर्चा की। जनरल मुनीर चीन के चार दिवसीय दौरे पर हैं।
चीनी रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक मीडिया की खबर के अनुसार जनरल झांग ने कहा कि चीन और पाकिस्तान रणनीतिक साझेदार है।
जनरल झांग ने कहा कि दोनों देशों के बीच लंबे समय से जारी मजबूत संबंध विश्व शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण कारक हैं।
खबर के अनुसार उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्थिति चाहे जैसे भी बदलती हो, चीन हमेशा अपने पड़ोस की कूटनीति में पाकिस्तान को प्राथमिकता देता है और उसकी संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय गरिमा की रक्षा में पाकिस्तान का दृढ़ता से समर्थन करता है।