Sunday , March 8 2026 1:36 PM
Home / Uncategorized / पीएम मोदी के लिए स्पेशल डिनर कार्यक्रम से भन्नाए चीनी राष्ट्रपति, ब्राजील में BRICS शिखर सम्मेलन में नहीं होंगे शामिल

पीएम मोदी के लिए स्पेशल डिनर कार्यक्रम से भन्नाए चीनी राष्ट्रपति, ब्राजील में BRICS शिखर सम्मेलन में नहीं होंगे शामिल


ब्रिक्स (BRICS) एक प्रमुख मल्टीफोरम मंच है, जिसमें दुनिया की पांच बड़ी उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं वाले देश ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। इसकी शुरुआत 2009 में हुई थी और इसका मकसद वैश्विक शासन, व्यापार, जलवायु परिवर्तन, तकनीकी सहयोग जैसे मुद्दों पर साझा रुख अपनाना रहा है।
रियो डी जेनेरियो: ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में अगले हफ्ते BRICS शिखर सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। लेकिन ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं हो सकते हैं। जिसको लेकर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला द सिल्वा परेशान हैं। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (SCMP) की रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन के राष्ट्रपति की ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की ‘शिड्यूल’ से परेशानी हैं और इसलिए वो इसमें शामिल नहीं हो सकते हैं। चीनी राष्ट्रपति की जगह देश के प्रधानमंत्री ली कियांग अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ इसमें शामिल होंगे। लेकिन परदे के पीछे से आ रही रिपोर्ट्स में कहा गया है कि शी जिनपिंग, भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए रखी गई ‘डिनर पार्टी’ से नाराज हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला द सिल्वा ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मेलन के बाद विशेष स्टेट डिनर के लिए आमंत्रित किया है। इसकी वजह से बीजिंग काफी असहज हो गया है। कहा जा रहा है कि चीन को आशंका है कि यदि शी जिनपिंग सम्मेलन में शामिल होते हैं, तो ब्राजील और भारत के नेताओं की आपसी मुलाकात इस मंच से महफिल लूट लेगी। और चीनी राष्ट्रपति की भूमिका सिर्फ ‘साइड एक्टर’ की तरह नजर आएगी। जो विदेशों में बनाई गई उनकी सशक्त नेता की छवि को धूमिक कर सकती है।