Monday , February 16 2026 5:57 AM
Home / Uncategorized / Creamy Caramel Candies

Creamy Caramel Candies


अगर अापकाे मीठे में कुछ खास बनाना चाहते हैं, ताे क्रीमी कैरमेल कैंडीज ट्राई कर सकते हैं। यह बनाने में बेहद अासान और खाने में भी टेस्टी हाेती है। ताे अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधिः-
सामग्रीः-
केन शुगर – 160 ग्राम
चीनी – 230 ग्राम
हेवी क्रीम – 240 ग्राम
वेनिला एक्सट्रेक्ट – 1 छाेटा चम्मच
मक्खन – बड़ा डेढ़ चम्मच
विधिः-
1. मध्यम अांच पर एक पैन में 160 ग्राम केन शुगर, 230 ग्राम चीनी, 240 ग्राम हेवी क्रीम, 1 छाेटा चम्मच वेनिला एक्सट्रेक्ट डालकर तब तक पकाएं, जब तक कि चीनी अच्छे से घुल न हो।
2. इसके बाद धीमी अांच करके इसे करीब 15 मिनट तक हिलाएं।
3. इसके बाद इसमें बड़ा डेढ़ चम्मच मक्खन डालकर अच्छे से हिलाएं, जब तक मक्खन अच्छे से पिघल न जाए।
4. बेकिंग डिश पर एल्यूमीनियम फॉयल लगाकर तैयार मिश्रण काे इसमें डालें। फिर इसे 1 घंटे के लिए रैफ्रिजरेटर में रखें।
5. अब इसे बेकिंग डिश से निकालें और समान आकार के कैंडीज़ में काट लें।
6. अापकी क्रीमी कैरमेल कैंडीज तैयार है। इसे सर्व करें।