Saturday , March 7 2026 10:52 AM
Home / Uncategorized / वियतनाम में तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 87 हुई, 70 व्यक्ति लापता

वियतनाम में तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 87 हुई, 70 व्यक्ति लापता


वियतनाम में तूफान ‘यागी’ और उसके बाद भारी बारिश के चलते आयी बाढ़ और भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 87 हो गई, जबकि 70 लोग लापता हैं और सैकड़ों घायल हैं। यह जानकारी सरकारी मीडिया ने दी।
तूफान ‘यागी’ दशकों में वियतनाम में आने वाला सबसे शक्तिशाली तूफान था। यह शनिवार को 149 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ़्तार से इसके तट से टकराया था।इसके चलते नौ लोगों की मौत हो गई और फिर रविवार को यह कमज़ोर पड़ गया, लेकिन लगातार बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति पैदा हो गई। वियतनाम के सरकारी प्रसारक वीटीवी ने बताया कि 87 लोगों की मौत हो गई है और 70 लोग लापता हैं। उसने बताया कि ज़्यादातर मौतें बाढ़ और भूस्खलन के कारण हुई हैं।