Saturday , March 7 2026 5:00 AM
Home / Uncategorized / दिल्ली ने सम्मान से समझौता नहीं किया… पुतिन ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- हम चीन और भारत के आभारी

दिल्ली ने सम्मान से समझौता नहीं किया… पुतिन ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- हम चीन और भारत के आभारी


व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका को भारत पर रूसी तेल खरीदना बंद करने का दबाव डालने के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा कि भारत अपमान नहीं सहेगा। पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के लिए नाटो देशों को जिम्मेदार ठहराया है।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि उनका देश भारत और चीन का आभारी है, जिन्होंने ब्रिक्स की स्थापना की। ये ऐसे देश हैं जो किसी का पक्ष नहीं लेते हैं और वास्तव में एक न्यायपूर्ण विश्व बनाने की आकांक्षा रखते हैं। भारत-चीन के अमेरिकी दबाव के बावजूद रूस से तेल खरीद जारी रखने पर पुतिन ने यह बात कही है। पुतिन ने कहा कि भारत ने अमेरिका के सामने झुकना स्वीकार नहीं किया, ये दिल्ली की स्वतंत्र नीति को दिखाता है। पुतिन ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की है तो अमेरिका को टैरिफ के मुद्दे पर चेताते हुए कहा कि यह उनको ही नुकसान कर सकता है।
पुतिन ने गुरुवार को कहा कि रूस वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में एक बहुपक्षीय विश्व की वकालत करता है। वे दिन हमेशा के लिए चले गए, जब महाशक्तियों का एक छोटा समूह यह तय करता था कि पूरी दुनिया को कैसे जीना चाहिए। दुनिया ने दशकों से एक ऐसी व्यवस्था थोपने की कोशिशें देखी हैं, जो अधिकांश वैश्विक परंपराओं के विपरीत है। अब यह कामयाब नहीं होगी।