
किसी ने सच ही कहा है कि किसी चीज की अति फायदे की जगह नुकसान पहुंचाती है। हम लोग अपनी जीवनशैली में ऐसे बहुत से काम करते है , जिससे हमारी सेहत बनी रहे और जीवन का सुख प्राप्त होता रहे है लेकिन यदि यह काम जरूरत से ज्यादा हो जाए तो बहुत सी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है जैसे की जरूत से ज्यादा सोना, काम करना, एक्सरसाइज, नहाना, खाना, यहां तक की संबंध बनाना भी हमें कई परेशनियों से घेर सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताएंगे, जिनकी अति होने से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।
1. संबंध
संबंध बनाने से सुख और संतुष्टि मिलती है लेकिन ज्यादा बार संबंध बनाने से महिला को कई तरह की बीमारियों का शिकार होना पड़ सकता है।
2. एक्सरसाइज
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। अक्सर देखने को मिलता है कि लड़के जिम में लगातार एक्सरसाइज करते है ताकि उनकी बॉडी फिट बनी रहे लेकिन ज्यादा मात्रा में एक्सरसाइज करने से दिल का दौरा पड़ने के संभावनाएं 50 फीसदी बढ़ सकती है।
3. सोने की अति
दिनभर की थकान के बाद दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए 8 घंटे की नींद लेना जरूरी है। जब आप इसकी अति कर देते है तो शरीर का वजन और आलस बढ़ जाता है। शरीर को बहुत बीमारियां घेरा डाल देती है।
4. अधिक नहाना
नहाने से शरीर की थकावट और सहेत ठीक रहती है लेकिन जरूरत से ज्यादा नहाने से शरीर के ऐसे बैक्टीरिया बह जाते हैं जो हमारे शरीर को संक्रमण से बचाते हैं। इसलिए दिन में जरूर अनुसार ही नहाएं।
5. कम सोना
कुछ लोग लेट नाइट तक काम तो करते है लेकिन पर्याप्त मात्रा में नींद न ली जाए तो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है, जिसका स्वास्थ्य पर काफी प्रभाव पड़ता है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website