
ईरान ने कड़े शब्दों में पाकिस्तान से आतंकी संगठनों पर काबू करने के लिए कहा है। ईरान के गृह मंत्री अहमद वाहिदी ने कहा है कि पाकिस्तान साझा सीमा की रक्षा करे और आतंकवादी समूहों को अपने क्षेत्र में ठिकाना बनाने से रोके। ईरान की ओर से ये टिप्पणी ईरानी प्रांत सिस्तान में पुलिस स्टेशन को निशाना बनाकर किए गए हमले के बाद आई है। जिसमें 12 पुलिसकर्मी मारे गए थे। वाहिदी ने कहा कि ये आतंकवादी पड़ोसी देश पाकिस्तान से ईरानी क्षेत्र में दाखिल हुए थे। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की ओर से ईरानी पुलिस स्टेशन पर हमले की कड़ी निंदा की गई है लेकिन ईरान इससे खुश नहीं है। उसने पाकिस्तान से इस ज्यादा ध्यान देने के लिए कहा है।
ईरान के गृहमंत्री अहमद वाहिदी ने सिस्तान-बलूचिस्तान में उस पुलिस स्टेशन और आसपास के इलाके का दौरा किया, जहां हमला हुआ था। जमीनी हालात का जायजा लेने के बाद वाहिदी ने पाकिस्तान पर गुस्सा निकाला। उन्होंने कहा, लगातार ऐसे मामले देखने को मिले हैं, जब हमारी जमीन पर हमला करने वाले पाकिस्तान के रास्ते पहुंचे। हम उम्मीद करते हैं कि हमारे पड़ोसियों का अपनी सीमाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए और सतर्कता बरतनी चाहिए। सिर्फ बॉर्डर ही नहीं पाकिस्तानी सरकार को पूरे देश में देखना चाहिए कि आतंकवादी समूह वहां ठिकाने स्थापित ना करें, ताकि भविष्य में इस तरह के हमलों को रोका जा सके।
ईरान में बढ़ रहा पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा – ईरान में 15 दिसंबर के हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा देखने को मिल रहा है। ईरानी सुरक्षाबलों पर हाल के सालों में ये सबसे गंभीर हमला है। ईरानी गृहमंत्री के अलावा विदेश नीति समिति के सदस्य फिदाहुसैन मालिकी भी कह चुके हैं कि इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान की है। उन्होंने यहां तक कहा कि इस घटना के लिए हम पाकिस्तान को एक अपराधी की तरह देखते हैं क्योंकि पाकिस्तान की धरती पर ही इस तरह के सगंठन पनाह पा रहे हैं। पाकिस्तान को इस पर तुरंत रोक लगानी चाहिए।
Home / News / पाकिस्तान में आतंकियों को ‘घोंसले’ न बनाने दो, नहीं तो… भारत के बाद ईरान ने भी मुनीर सेना को दी धमकी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website