Sunday , March 8 2026 3:39 PM
Home / Uncategorized / उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए EC ने जारी की अधिसूचना, 9 सितंबर को होगी वोटिंग

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए EC ने जारी की अधिसूचना, 9 सितंबर को होगी वोटिंग

उपराष्ट्रपति चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। 9 सितंबर को इस पद के लिए चुनाव होगा। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद ये चुनाव कराया जा रहा है।
9 सितंबर को होगी वोटिंग – चुनाव आयोग के नोटिस के अनुसार, 7 अगस्त को इस चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होगी। नामाकंन 21 अगस्त तक किया जा सकता है। नामांकन पत्र की जांच 22 अगस्त को की जाएगी। नामाकंन वापस लेने की तारीख 25 अगस्त है। अगर जरूरी हुआ तो 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग होगी। वोटिंग सुबह 10 बजे से शाम के 5 बजे तक होगी। 9 सितंबर के ही दिन काउंटिंग भी होगी और विजेता के नाम का ऐलान किया जाएगा।