
अफगानिस्तान में गृह मंत्रालय के प्रवक्ता मुफ्ती अब्दुल मतीन कानी ने कहा कि शुक्रवार को मध्य अफगानिस्तान के बामयान प्रांत में हमले में तीन विदेशी नागरिकों और एक अफगानिस्तान के नागरिक सहित चार लोग मारे गए। कानी कहा, ‘गोलीबारी के दौरान चार विदेशी और तीन अफगान घायल हो गए। अधिकारी ने कहा, चार संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है।’ उन्होंने विदेशी नागरिकों की राष्ट्रीयता के बारे में विस्तार से नहीं बताया।
स्पेन के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हमले में तीन स्पेनियों की मौत हो गई और कम से कम एक अन्य घायल हो गया। अधिकारी ने कहा कि प्रमुख पर्यटक क्षेत्र बामियान प्रांत में घटनास्थल से चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया और जांच जारी है। देर शाम हुए हमले की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website