
मालदीव की पूर्व रक्षा मंत्री मारिया अहमद दीदी ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के कई मंत्रियों और दूसरे नेताओं की भारत विरोधी टिप्पणियों के लिए उनकी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि भारत में सोशल मीडिया पर मालदीव गलत कारणों से चर्चा में रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप की यात्रा के कुछ दिन बाद मालदीव के एक मंत्री और अन्य नेताओं की ओर से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने से उत्पन्न विवाद के संदर्भ में यह टिप्पणी आई। उन्होंने कहा कि जिस तरह की टिप्पणियां मालदीव के राजनेताओं ने की, उससे देश की गलत छवि बनी। जो ठीक नहीं हुआ, ऐसा नहीं होना चाहिए था।
दीदी ने शनिवार को फर्स्टपोस्ट रक्षा शिखर सम्मेलन में कहा, मालदीव, भारत में गलत कारणों से चर्चित हो रहा है। जिस तरह की बातें मालदीव के लिए सोशल मीडिया पर हो रही हैं, उस पर मैं कहूंगी कि हम ऐसे लोग नहीं हैं। हमें, विदेशियों का हमारे देश में आना पसंद है। हमने हमेशा पर्यटकों का स्वागत किया है। जो कुछ टिप्पणियां हालिया समय में आईं, उनको लेकर मालदीव के लोगों के लिए कोई गलत धारणा नहीं बनाई जाना चाहिए।
Home / News / मालदीव की पूर्व रक्षा मंत्री मारिया दीदी ने मुइज्जू को घेरा, बोलीं- भारत में गलत वजह से हो रही चर्चा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website