
फ्रांस के रक्षा मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिका द्वारा कीव के साथ सूचना साझा करने पर रोक लगाने की घोषणा के बाद फ्रांस, यूक्रेन को सैन्य खुफिया जानकारी उपलब्ध …
फ्रांस के रक्षा मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिका द्वारा कीव के साथ सूचना साझा करने पर रोक लगाने की घोषणा के बाद फ्रांस, यूक्रेन को सैन्य खुफिया जानकारी उपलब्ध करा रहा है। अमेरिका ने बुधवार को कहा कि उसने यूक्रेन के साथ खुफिया जानकारी साझा करना रोक दिया है, जिससे युद्धग्रस्त देश को रूसी बल को निशाना बनाने में मिलने वाली महत्वपूर्ण जानकारी का प्रवाह बंद हो गया है।
रूसी सैनिकों की गतिविधियों पर नजर रखने और लक्ष्यों का चयन करने के मद्देनजर यूक्रेन के लिए अमेरिकी खुफिया जानकारी महत्वपूर्ण है। बृहस्पतिवार को ‘फ्रांस इंटर रेडियो’ से बात करते हुए लेकोर्नू ने कहा कि फ्रांस अपनी खुफिया जानकारी यूक्रेन के साथ साझा कर रहा है। लेकोर्नू ने कहा, ‘‘हमारे पास ऐसी खुफिया जानकारी है जिससे यूक्रेन को लाभ मिल सकता है।” रक्षा मंत्री ने कहा कि यूक्रेन को सभी सैन्य सहायता निलंबित करने के अमेरिकी फैसले के बाद, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उनसे अमेरिकी सहायता की कमी की भरपाई के लिए ‘‘विभिन्न फ्रांसीसी सहायता पैकेजों में तेजी लाने” के लिए कहा है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website