Sunday , March 8 2026 10:02 PM
Home / Uncategorized / फ्रैंच राष्ट्रपति मैक्रों ने भारत यात्रा को बताया अद्भुत व असाधारण ! वीडियो शेयर कर जताई खुशी, PM मोदी ने दिया जवाब

फ्रैंच राष्ट्रपति मैक्रों ने भारत यात्रा को बताया अद्भुत व असाधारण ! वीडियो शेयर कर जताई खुशी, PM मोदी ने दिया जवाब


फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोंं 25 जनवरी अपनी दो दिवसीय यात्रा पर भारत आए थे। मैक्रों यहां गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल होने हुए थे। मैक्रों ने अपनी भारत यात्रा को अद्भुत व असाधारण बताते हुए वीडियो शेयर कर खुशी का इजहार किया और कहा कि दोनों देश मिलकर बहुत कुछ कर सकते हैं।
वीडियो में फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा, ‘बीते कुछ वर्षों के दौरान हमने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग और साझेदारियों को बढ़ाया है।यात्रा के दौरान पहले द‍िन राष्ट्रपति मैक्रों 25 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जयपुर पहुंचे जहां उनका रेड कार्पेट वेलकम हुआ था। वह PM मोदी के साथ आमेर क‍िला देखने गए और चाय की चुस्की का आनंद लिया।
वीडियो में फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा, ‘बीते कुछ वर्षों के दौरान हमने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग और साझेदारियों को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि हम निश्चित रूप से भारत में अधिक से अधिक निवेश करना चाहते हैं और 2030 तक तीस हजार छात्र भारत से फ्रांस में आएं।’जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने उनके पोस्ट को टैग करते हुए कहा, ‘राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत में आपका आना सम्मान की बात है।
PM मोदी ने कहा कि आपकी यात्रा और गणतंत्र दिवस समारोह में भागीदारी से निश्चित रूप से भारत-फ्रांस मित्रता को बढ़ावा मिलेगा’। बता दें कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच द्वीपक्षीय बातचीत के बाद भारत और फ्रांस ने 26 जनवरी को मिलिट्री हार्डवेयर के विकास के लिए एक महत्वाकांक्षी डिफेंस इंडस्ट्रियल रोडमैप का अनावरण किया। टाटा समूह और एयरबस ने संयुक्त रूप से H125 हेलीकॉप्टर बनाने की घोषणा की।