
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए भारत आने वाले हैं। इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के वरिष्ठ नेता फवाद चौधरी ने बिलावल के इस फैसले की आलोचना की है। यात्रा के खिलाफ बोलते हुए फवाद चौधरी ने ट्विटर पर कहा, ‘भुट्टो की भारत यात्रा कश्मीरियों के बलिदानों का अपमान होगी।’ भुट्टो ऐसे समय में भारत आ रहे हैं जब दोनों देशों के बीच बातचीत पूरी तरह से बंद है और अब जम्मू-कश्मीर के पास ‘विशेष राज्य’ का दर्जा भी नहीं है।
पिछले महीने पाकिस्तान ने एक बयान में कहा था कि बिलावल के भारत दौरे को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। लेकिन बीते गुरुवार को पाकिस्तानी विदेश विभाग की प्रवक्ता मुमताज जाहरा बलोच ने स्पष्ट कर दिया कि बिलावल भारत दौरे पर जाएंगे। इमरान के करीबी फवाद चौधरी ने कहा कि कश्मीर मुद्दे को एक तरफ धकेलते हुए भारत के साथ सहयोग को प्राथमिकता देना एक अंतरराष्ट्रीय एजेंडे का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पीडीएम सरकार इस एजेंडे को पूरा करने के लिए पाकिस्तान पर थोपी गई है।
Home / News / हिंदुस्तान के साथ दोस्ती एक इंटरनेशनल एजेंडा… बिलावल के भारत दौरे पर भड़की इमरान की पार्टी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website