Saturday , March 28 2026 8:29 AM
Home / Entertainment / ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ एक्टर Jason Momoa परिवार समेत घर से भागने पर मजबूर, हवाई में तबाही का मंजर

‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ एक्टर Jason Momoa परिवार समेत घर से भागने पर मजबूर, हवाई में तबाही का मंजर


‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ एक्टर जेसन मोमोआ इस वक्त अपने पूरे परिवार के साथ हवाई स्थित अपने घर को छोड़कर निकल चुके हैं। दरअसल हवाई में भीषण बाढ़ आई है जैसे 20 साल में अब तक नहीं दिखा। यहां हफ्तों से जारी भारी बारिश के कारण राज्य में चेतावनी जारी कर दी गई। जेसन ने सोशल मीडिया पर हवाई की तबाही वाले मंजर के कुछ खौफनाक वीडियोज़ भी शेयर किए हैं।
हवाई में हफ्तों से जारी भारी बारिश की वजह से पिछले 20 वर्षों में सबसे भीषण बाढ़ आई है। बाढ़ का कहर देखकर इस इलाके से काफी लोग अपना-अपना घर छोड़कर वहां से पलायन कर रहे हैं। इन लोगों में ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ एक्टर जेसन मोमोआ भी शामिल हैं। बता दें कि जेसन अगली बार ‘सुपरगर्ल’ में नजर आएंगे।
परिवार के साथ अपना घर छोड़ने के लिए एक्टर मजबूर – ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ एक्टर ने सोशल मीडिया पर हवाई के हालात की झलकियां दिखाई हैं जो काफी डरावनी हैं। उन्होंने बताया है कि सुरक्षा कारणों से जिन लोगों को अपना इलाका खाली करना पड़ा है, उनमें वो भी शामिल हैं। बता दें कि मोमोआ और उनका पूरा परिवार ओआहू के नॉर्थ शोर पर रहता है। जैसे ही तूफान ने इलाके में दस्तक दी और बाढ़ का खतरा दिखना शुरू हुआ एक्टर को अपने परिवार के साथ अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।
कहा- नॉर्थ शोर में अभी हालात काफी खराब हैं – उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर वहां हो रही घटनाओं का नजारा भी दिखाया है। जेसन ने बताया कि उनके इलाके में बिजली गुल हो गई और घर छोड़कर जाना पड़ा है। वीडियो में उन्होंने बताया है, ‘हम अभी सुरक्षित हैं, लेकिन बहुत से लोग नहीं हैं, इसलिए हम सभी को अपना प्यार भेज रहे हैं।’ उन्होंने इलाके के अन्य लोगों से भी तूफान के कारण सावधानी बरतने को कहा है।उन्होंने कहा है, ‘नॉर्थ शोर में अभी हालात काफी खराब हैं, इसलिए अपना प्यार बनाए रखें और उम्मीद है कि सभी सुरक्षित होंगे। बाहर निकलकर एक साथ मिलकर यह पता लगाएंगे कि हम सबकी मदद कैसे कर सकते हैं… सुरक्षित रहें।’
कहा- परिवारों को इस तरह घर से भागते हुए देखना दुखद – एक पुराने वीडियो में एक्टर ने दिखाया कि वे वेस्ट साइड में थे और वहां की मदद के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रहे थे। वीडियो में उन्होंने कहा, ‘पिछले कुछ सप्ताह बहुत मुश्किल रहे हैं। ओआहू में आए तूफान, बाढ़ और लगातार बारिश ने हमारे बहुत से लोगों को प्रभावित किया है, खासकर उन लोगों को जो पहले से ही कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। परिवारों को इस तरह घर से भागते हुए देखना, हमारे लोगों को स्ट्रगल करते देखना और बेघर पड़ोसियों को सबसे अधिक जूझते हुए देखना दुखद है।’ वीडियो में एक्टर इस बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों के लिए खाने-पीने की मदद करते दिख रहे हैं।