Monday , February 16 2026 7:50 AM
Home / Uncategorized / हवाई जंगल की आग से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 53, जिंदा बचे लोगों की तलाश जारी

हवाई जंगल की आग से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 53, जिंदा बचे लोगों की तलाश जारी


हवाई के माउई काउंटी में लाहैना के जंगलों में भीषण आग लगने से कम से कम 53 लोगों की मौत हो गयी तथा हजारों लोगों को अपनी जान बचाने के लिये वहां से भागना पड़ा। दक्षिण की ओर से गुजर रहे डोरा तूफान के कारण जंगलों में लगी आग भड़क उठी जिससे कई कारें जल गई तथा कई ऐतिहासिक इमारतें मलबे के ढ़ेर में तब्दील हो गये। रात भर आग की लपटें उठती रहीं जिससे जान बचाने के लिये बच्चों और व्यस्कों को समुद्र में घुसना पड़ा।
समुद्र में कूदे 14 लोगों को बचाया दो बच्चे भी शामिल माउई काउंटी ने बुधवार देर रात अपनी वेबसाइट पर अद्यतन मृत्यु दर की घोषणा करते हुए लिखा कि वर्तमान में मौतों पर कोई अन्य विवरण उपलब्ध नहीं है। इससे पहले अधिकारियों ने बताया था कि आग की वजह से 271 ढांचे क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गए तथा दर्जनों लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि माउई की टीमें बुधवार को द्वीप पर कई स्थानों पर आग पर काबू पाने की कोशिश करती रहीं। तटरक्षक बल ने बताया कि उसने आग की लपटों और धुएं से बचने के लिए समुद्र में कूदे 14 लोगों को बचाया, जिनमें दो बच्चे भी शामिल थे।
धुएं की वजह से सांस की समस्या – अधिकारियों ने कहा कि आग की चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गये जिन्हें ओहू द्वीप पर स्ट्राब मेडिकल सेंटर की बर्न यूनिट में ले जाया गया। उन्होंने बताया कि कम से कम 20 मरीजों को माउई मेमोरियल मेडिकल सेंटर ले जाया गया और एक अग्निशमन कर्मी को धुएं की वजह से सांस की समस्या होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। माउई काउंटी के महापौर रिचर्ड बिसेन जूनियर ने बुधवार सुबह संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनके पास इस बात का विवरण नहीं है कि द्वीप पर छह मौतें कैसे और कहां हुईं।
2,000 यात्रियों ने काहुलुई हवाई अड्डे पर शरण ली – उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने अभी तक आग लगने के तत्काल कारणों की जांच शुरू नहीं की है, लेकिन अधिकारियों ने शुष्क परिस्थितियों, कम आर्द्रता और तेज हवाओं को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने बताया कि 2,100 से अधिक लोगों ने मंगलवार की रात निकासी केंद्रों में बिताई। आग की वजह से कई उड़ाने रद्द होने के बाद अन्य 2,000 यात्रियों ने काहुलुई हवाई अड्डे पर शरण ली।