Monday , March 9 2026 3:06 PM
Home / Uncategorized / चेतावनी नजरअंदाज करना हज यात्रियों को पड़ा भारी, मृतकों का आंकड़ा 577 के पार व 2000 से अधिक की हालत गंभीर (Video)

चेतावनी नजरअंदाज करना हज यात्रियों को पड़ा भारी, मृतकों का आंकड़ा 577 के पार व 2000 से अधिक की हालत गंभीर (Video)


मौसम विभाग की चेतावनी नजरअंदाज करना सऊदी अरब में हज यात्रा पर जाने वाले लाखों जायरीनों पर भारी पड़ रही है। हज शुरू होने से पहले ही मौसम वैज्ञानिकों ने गंभीर चेतावनी जारी की थी कि इस बार की गर्मी जायरीनों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है।अफसोस की बात तो यह भी है सऊदी सरकार ने भी इस चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया व प्रशासन की बदइंतजामी की खमियाजा हज यात्रियों को जान गंवा कर भुगतना पड़ रहा है। सऊदी अरब के मक्का मदीना में हज यात्रा के लिए इकट्ठा हुए लाखों हज यात्रियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
सऊदी मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को मक्का की ग्रैंड मस्जिद में तापमान 52 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। स्थिति इतनी खराब है कि मक्का में गर्मी से अब तक 570 से अधिक हज यात्रियों की मौत हो चुकी है सड़कों पर शव पड़े दिखाई दे रहे हैं । इसमें सबसे ज्यादा जायरीन 323 तो मिस्र के हैं जबकि अन्य अलग-अलग देशों के हैं। एक राजनयिक ने इन सभी की मौतों की पुष्टि करते हुए कहा कि मिस्र के 323 हज यात्रियों में सिवाय एक को छोड़कर सभी की मौत गर्मी की वजह से हुई है। वहीं एक हज यात्री भीड़ के दौरान घायल हो गया। यह आंकड़ा मक्का के पास अल-मुआइसम में अस्पताल के मुर्दाघर से आया है। इन सभी यात्रियों की मौत के लिए भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को जिम्मेदार बताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक कम से कम 60 जॉर्डन के लोगों की भी मौत हुई है, जबकि मंगलवार को अम्मान द्वारा आधिकारिक तौर पर 41 लोगों की मौत की जानकारी दी गई थी।
न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, ताजा आंकड़ों के साथ ही कई देशों द्वारा अब तक बताई गई कुल मौतों की संख्या 577 से अधिक हो गई है। राजनयिकों ने बताया कि मक्का के सबसे बड़े मुर्दाघरों में से एक अल-मुआइसम में कुल 550 शव थे। मंगलवार को मिस्र के विदेश मंत्रालय ने कहा कि काहिरा हज के दौरान लापता हुए मिस्र के लोगों की तलाश के लिए सऊदी अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। जबकि मंत्रालय के बयान में कहा गया कि कुछ निश्चित संख्या में मौतें हुई हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया गया कि उनमें मिस्र के लोग भी शामिल हैं या नहीं। सऊदी अधिकारियों ने गर्मी से पीड़ित 2,000 से अधिक तीर्थयात्रियों का इलाज करने की सूचना दी है, लेकिन रविवार से उस आंकड़े को अपडेट नहीं किया है और मौतों के बारे में जानकारी नहीं दी।