Monday , February 16 2026 4:28 AM
Home / Uncategorized / इमरान सरकार ने भी दिखाने शुरू किए रंग, भारत के खिलाफ उठाया बड़ा कदम

इमरान सरकार ने भी दिखाने शुरू किए रंग, भारत के खिलाफ उठाया बड़ा कदम


पेशावरः पाकिस्तान की नई इमरान सरकार ने भी अब अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक तरफ पाक के नए प्रधानमंत्री इमरान खान भारत के साथ दोस्ती और अच्छे संबंधों की वकालत करते दिखाई दे रहे हैं वहीं दूसरी तरफ उनकी सरकार ने भारत के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हए भारतीय कश्मीर के हालात पर चिंता जताते हुए मानवाधिकार आयोग (Humen Righr Commision) में इसकी शिकायत कर दी है।
दरअसल पाकिस्तान की केन्द्रीय मानवाधिकार मंत्री डॉ. शिरीन माजारी द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार वॉच संस्था के प्रमुख को इस संबंध में एक पत्र लिखा गया है। इस पत्र में डॉ. शिरीन माजारी ने भारतीय कश्मीर और फिलीस्तीन के हालात पर चिंता और नाराजगी जाहिर की है। इसके साथ ही डॉ. शिरीन ने अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था को इस संबंध में कड़े कदम उठाने को कहा है।
बता दें कि अन्तर्राष्ट्रीय संस्था के प्रमुख ब्रैड एडम्स ने इमरान सरकार को पत्र लिखकर पाकिस्तान में मानवाधिकारों के मुद्दों पर अपनी राय जाहिर की थी। जिसके जवाब में शिरीज मजारी ने ब्रैड एडम्स को पत्र लिखकर जवाब दिया है। मंत्री मजारी ने कश्मीर, फिलस्तीन के साथ-साथ पश्चिमी देशों में जिस तरह से मुस्लिमों के साथ भेदभाव किया जाता है, इस पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की थी।
गौरतलब है कि एक तरफ इमरान सरकार भारत के साथ बातचीत करना चाहती है, वहीं दूसरी तरफ वह भारत की शिकायत कर रही है। ऐसे में इस तरह के माहौल में बातचीत की सार्थक पहल कैसे होगी? इसका अंदाजा खुद ही लगाया जा सकता है।