Sunday , March 8 2026 8:37 AM
Home / Uncategorized / आपके दोस्त कौन हैं और दुश्मन कौन, आज की दुनिया में तय करना मुश्किल… CDS अनिल चौहान ने क्यों कहा ऐसा

आपके दोस्त कौन हैं और दुश्मन कौन, आज की दुनिया में तय करना मुश्किल… CDS अनिल चौहान ने क्यों कहा ऐसा


चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने पुणे में एक सेमिनार के दौरान दोस्तों को लेकर अहम टिप्पणी की। सीडीएस अनिल चौहान ने कहा कि पक्के दोस्त या फिर विरोधियों के बारे में सोच लगातार भरोसे लायक नहीं रह गई है। आज की दुनिया में यह तय करना मुश्किल है कि आपके दोस्त कौन हैं, आपके साथी कौन हैं। आपके दुश्मन कौन हैं और आपके विरोधी कौन हैं। इसलिए, भारत को जरूरत पड़ने पर अकेले एक्शन के लिए मानसिक, स्ट्रक्चरल और मटेरियली तैयार रहना चाहिए।
जय से विजय सेमिनार में सीडीएस अनिल चौहान – पुणे में जय से विजय सेमिनार के शुरुआती सेशन में बात करते हुए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि डिफेंस फोर्सेज के मामले में जीत को सिर्फ बयानबाजी के जरिए नहीं बताया जा सकता। जैसा कि हमारे पड़ोसी देश ने या वहां की कुछ संस्थाओं ने किया है। जीत को हमेशा सबूतों के जरिए दिखाया जाता है, जैसा कि हमने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दिखाया था।