Saturday , March 7 2026 5:07 AM
Home / Uncategorized / भारत तैयार कर रहा ड्रोन वाले सैनिक, हथियार के साथ ‘बाज’…पाकिस्तान ने पुरानी गुस्ताखी दोहरायी तो…

भारत तैयार कर रहा ड्रोन वाले सैनिक, हथियार के साथ ‘बाज’…पाकिस्तान ने पुरानी गुस्ताखी दोहरायी तो…


भारतीय सेना अब अपने प्रत्येक सैनिक को ‘बाज’वाली नजर से लैस करने जा रही है। उनके पास हथियार तो होगा ही, सभी सैनिक ड्रोन इस्तेमाल करने में भी सक्षम होंगे। मतलब, अब एक भारतीय सैनिक ही अकेले दुश्मन की बड़ी टुकड़ी पर भारी पड़ सकती है। भविष्य के भारतीय सैनिक बेहद खास होंगे।
भारतीय सेना अब टेक्नोलॉजी पर बहुत ज्यादा फोकस कर रही है। रूस-यूक्रेन युद्ध से लेकर इजरायल-हमास संघर्ष और ईरान पर अमेरिकी हमलों ने जो सीख दी है और सबसे बढ़कर ऑपरेशन सिंदूर का जो अनुभव रहा है, उसको देखते हुए मॉडर्न वॉरफेयर में टेक्नोलॉजी ही सबसे बड़ा हथियार साबित हो रहा है। भारतीय सेना (Indian Army) को अपनी क्षमता पर कभी संकोच नहीं रहा। लेकिन, अब यह बात पूरी तरह साफ है कि दुनिया की जो भी मिलिट्री अब तकनीक में आगे होगी, जीत उसी की होगी। इसी को देखते हुए भारतीय सेना ने अब अपने प्रत्येक सैनिक के हाथों में हथियारों के साथ ही ड्रोन थमाने की भी तैयारी कर ली है।
ड्रोन के साथ भविष्य की फोर्स बन रही आर्मी – आर्मी हो या एयरफोर्स या नेवी, अब ड्रोन सबके लिए भरोसेमंद हथियार साबित हो रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर में हमने देखा कि हमारा एंटी एयर डिफेंस सिस्टम मजबूत नहीं होता तो तुर्की में बने पाकिस्तानी ड्रोन के झुंड हमारे लिए कितने घातक साबित हो सकते थे। इसी को देखते हुए भारतीय सेना अब इस सोच के साथ काम कर रही है कि प्रत्येक सैनिक उसी तरह से ड्रोन उड़ाने में सक्षम हों, जैसे कि सबके पास अपना-अपना हथियार होता है। यह ‘ ईगल इन द आर्म ‘की सोच पर आधारित है। हाल ही में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी साफ कर चुके हैं कि ‘आने वाले दिनों में हमारी मारक क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी।’ उनका इशारा साफ है कि भारतीय सेना बहुत ही तेजी से अत्याधुनिक और भविष्य की फोर्स में तब्दील हो रही है।