Monday , February 16 2026 7:50 AM
Home / Uncategorized / भारत ने 42 अफ्रीकी देशों को ‘मेड इन इंडिया’ कोविड टीकों की आपूर्ति की: जयशंकर

भारत ने 42 अफ्रीकी देशों को ‘मेड इन इंडिया’ कोविड टीकों की आपूर्ति की: जयशंकर


प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की “वन अर्थ वन हेल्थ” के दृष्टिकोण और “वसुधैव कुटुम्बकम” पॉलिसी के तहत भारत ने अफ्रीका महाद्वीप के 42 देशों को ‘मेड इन इंडिया’ कोविड टीकों की आपूर्ति की। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को 18वें CII-EXIM बैंक कॉन्क्लेव में उद्घाटन भाषण को संबोधित करते हुए कहा, “महामारी के दौरान, भारत ने अफ्रीका के साथ अपने जुड़ाव को जारी रखा।

जयशंकर ने कहा कि अफ्रीका में अपने दोस्तों का समर्थन करने के लिए भारत ने 32 देशों को चिकित्सा सहायता प्रदान की। “जनवरी 2021 से मार्च 2023 तक हमने महाद्वीप के 42 देशों को ‘मेड इन इंडिया’ कोविड टीकों की आपूर्ति की। यह हमारे प्रधान मंत्री के “वन अर्थ वन हेल्थ” के दृष्टिकोण और “वसुधैव कुटुम्बकम” में हमारी सभ्यतागत मान्यता के अनुरूप था। अब भारतीय फार्मा निर्माताओं और वैक्सीन निर्माताओं को अफ्रीकी देशों में संयुक्त विनिर्माण सुविधाओं का पता लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने वर्चुअल शिक्षा और चिकित्सा सेवाओं के बारे में भी बात की। जयशंकर ने बताया कि भारत ने टेली-एजुकेशन और टेली-मेडिसिन के लिए 2019 में ई-विद्याभारती और ई-आरोग्यभारती नेटवर्क लॉन्च किया है।
उन्होंने कहा कि इस पहल के तहत, 22 अफ्रीकी देशों के 14,000 से अधिक युवाओं ने विभिन्न डिग्री और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए नामांकन कराया है। भारत ने आईटी केंद्रों, एसएंडटी पार्क्स एंटरप्रेन्योर डेवलपमेंट सेंटर्स (ईडीसी) आदि की स्थापना के माध्यम से डिजिटल परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए अफ्रीकी देशों के साथ साझेदारी की है। उन्होंने बताया कि व्यापार और आर्थिक मोर्चे पर, भारत और अफ्रीका का द्विपक्षीय व्यापार 2022-23 में 98 बिलियन अमरीकी डालर तक पहुंच गया। “व्यापार और आर्थिक मोर्चे पर, अफ्रीका के साथ भारत का द्विपक्षीय व्यापार पिछले वर्ष के 89.6 बिलियन अमरीकी डॉलर की तुलना में 2022-23 में 98 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है।जयशंकर ने कहा कि मुझे विश्वास है कि हमारा द्विपक्षीय व्यापार जल्द ही 100 बिलियन अमरीकी डॉलर के आंकड़े को पार कर जाएगा।”