
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज वेनेजुएला में तेल भंडार को लेकर बड़ा बयान दिया है। इस बयान में उन्होंने साफ-साफ कहा है कि अब अमेरिका वेनेजुएला के साथ मिलकर काम कर रहा है और सही मायने में हम दोनों संयुक्त उद्यम भागीदार हैं। हम भारी मात्रा में तेल और गैस के उत्पादन और बिक्री में बहुत अच्छा तालमेल बिठा रहे हैं, जो संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद पृथ्वी पर दूसरा सबसे बड़ा भंडार है।
डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा, अब हम कच्चे तेल के लिए मध्य पूर्व पर पूरी तरह से निर्भर नहीं हैं और फिर भी हम वहां मदद के लिए मौजूद हैं। हालांकि, ट्रंप ने भले ही वेनेजुएला के तेल भंडार पर कब्जा कर लिया हो लेकिन इसमें सबसे अधिक फायदा भारत को हो सकता है। भारत इसमें सत्ता का केंद्र बन सकता है। तो चलिए समझते हैं भारत को कैसे इस मामले में बड़ा फायदा होगा?
रिफाइंड तेल बेचने के मामले में भारत सबसे आगे – दरअसल, भारत को भले दूसरे देशों से कच्चे तेलों का निर्यात करना पड़ता है लेकिन उसकी रिफाइनिंग के लिए अन्य देशों को भारत पर ही निर्भर रहना पड़ता है, क्योंकि रिफाइनरी के मामले में भारत दुनिया के सभी देशों से आगे हैं। अगर अमेरिका वेनेजुएला के कच्चे तेल को यूरोपियन देश को बेचता है तो इसमें भी भारत का ही सबसे अधिक फायदा है। क्योंकि, यूरोपियन देश भारत से सबसे अधिक रिफाइंड तेल खरीदते हैं। अमेरिका खुद भारत से सबसे अधिक रिफाइंड तेल का निर्यात करता है। ऐसे में आने वाला भविष्य भारत के लिए अच्छा संकेत दे रहा है।
भारत से रिफाइंड तेल खरीदने वाले प्रमुख देश
यूरोपियन देश भारत से सबसे अधिक रिफाइंड तेल खरीदते हैं।
अमेरिका भी भारत से तेल आयात करता है।
नीदरलैंड साल 2024 में रिफाइंड पेट्रोलियम का सबसे बड़ा आयातक है।
संयुक्त अरब अमीरातभी भारत से रिफाइंड तेल का प्रमुख आयातक है।
रिफाइंड तेल खरीदार के रूप में सिंगापुर भी टॉप लिस्ट में शामिल है।
ऑस्ट्रेलिया भी भारत का एक अन्य प्रमुख रिफाइंड उत्पाद खरीदार है।
भारत की नजर वेनेजुएला पर – भारत की रियालंस इंडस्ट्री, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑइल और दूसरी भारतीय रिफाइनरों ने मार्च में लोडिंग के लिए कुल मिलाकर 3,43,000 बैरल प्रतिदिन की खरीद की है। इस तेल को रिफाइन कर पहले घरेलू डिमांड पूरी होगी फिर दूसरे देशों को भी बेचा जाएगा। इस बीच ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में समुद्री खुफिया फर्म कप्लेर के डाटा के हिसाब से बताया है कि मार्च में वेनेजुएला से भारत को होने वाली शिपमेंट चार गुना बढ़ गई है। यह अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया है।
Home / Uncategorized / सत्ता का नया केंद्र भारत? डोनाल्ड ट्रंप के वेनेजुएला वाले इस बयान का मतलब समझ लीजिए
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website