Tuesday , September 15 2026 11:38 PM
Home / Food / झटपट बनाएं सूजी उत्तपम

झटपट बनाएं सूजी उत्तपम


सुबह का नाश्ता सेहत के लिए बेहद जरूरी होता है। मगर सुबह से समय में हर किसी को काम पर जाने की जल्दी होती है। ऐसे में अगर आप को भी यह परेशानी होती है तो आज हम आपके लिए सूजी उत्तपम की रेसिपी लेकर आए है। यह बनाने में आसान होने के साथ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका…
सामग्री:
सूजी- 1 कप
दही- 1 कप
प्याज- 1 (बारीक कटा)
टमाटर- 1 (बारीक कटा)
हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी)
धनिया- 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा)
पानी- जरूरत अनुसार
नमक- स्वादनुसार
तेल- तलने के लिए

विधि:
1. सबसे पहले बाउल में सूजी, दही, नमक, पानी मिलाकर गाढ़ा बैटर बनाएं।
2. बैटर में प्याज, टमाटर, गाजर, शिमला मिर्च, अदरक, हरी मिर्च, अदरक, धनिया पत्ती सभी थोड़ा-थोड़ा डालकर मिलाएं।
3. बाकी की सब्जियों को अलग रख लें।
4. पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल डालकर 2 बडे़ चम्मच बैटर फैलाएं।
5. 1 मिनट बाद बैटर पर बाकी बची सब्जियां ऊपर से डालें।
6. इसे दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें।
7. तैयार सूजी उत्तपम के सर्विंग प्लेट में निकाल कर हरी चटनी या कैचअप के साथ सर्व करें।