Friday , June 5 2026 7:01 AM
Home / Entertainment / क्या 56 साल की जेनिफर लोपेज 45 साल के को-स्टार को कर रहीं डेट? ‘ऑफिस रोमांस’ के एक्टर्स ने दिया जवाब

क्या 56 साल की जेनिफर लोपेज 45 साल के को-स्टार को कर रहीं डेट? ‘ऑफिस रोमांस’ के एक्टर्स ने दिया जवाब


जेनिफर लोपेज बेन अफ्लेक से तलाक के बाद इस वक्त सिंगल हैं। हालांकि, कुछ फैंस ने कयास लगाए हैं कि 56 साल की जेनिफर ने अपने ‘ऑफिस रोमांस’ के को-स्टार के साथ रियल लाइफ में रोमांस शुरू कर दिया है। हालांकि, इन अफवाहों पर खुद ही अब दोनों सितारों ने चुप्पी तोड़ी है।
बता दें कि लोपेज और 45 साल के गोल्डस्टीन इन दिनों नेटफ्लिक्स रोमांटिक कॉमेडी ‘ऑफिस रोमांस’ में लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इसी प्रोजेक्ट को लेकर अपने प्रमोशनल टूर के दौरान कपल की जबरदस्त केमिस्ट्री नजर आई और इसी के साथ उनके रिश्ते को लेकर भी अटकलें लगने लगीं। एनबीसी के ‘ टुडे’ शो में एंकर सवाना गुथरी ने उनसे इसे लेकर सीधा सवाल किया।
गोल्डस्टीन बोले- इसीलिए मैं इतने समय से उसके इतने करीब हूं – लोपेज ने अपनी डेटिंग की अफवाहों पर साफ-साफ बात की। उन्होंने कहा, ‘ऐसा कभी नहीं होता कि जब मुझे किसी के साथ देखें या किसी के साथ काम करते हुए देखा जाए तो लोग मुझे उस व्यक्ति के साथ न जोड़ें। ऐसा अक्सर ही होता है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि यह सच है।’ वहीं गोल्डस्टीन ने उनकी बातों पर मजाकिया लहजे में उन्हें सपोर्ट किया और कहा, ‘मुझे लगता है कि अगर आप इनके पास में खड़े होते हैं तो यही होता है। इसीलिए मैं इतने समय से उसके इतने करीब खड़ा रहा हूं।’
ऐसा कभी नहीं होता कि जब मुझे किसी के साथ देखें या किसी के साथ काम करते हुए देखा जाए तो लोग मुझे उस व्यक्ति के साथ न जोड़ें। ऐसा अक्सर ही होता है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि यह सच है। जेनिफर लोपेज
जेनिफर ने कहा- हम डेटिंग नहीं कर रहे हैं – उनसे जब इन अफवाहों को लेकर और सवाल कुरेदे गए तो उन्होंने कहा, ‘हम डेटिंग नहीं कर रहे हैं।’ उनकी बातों पर सहमति जताते हुए गोल्डस्टीन ने कहा- सही कहा।
लोपेज ने चार बार शादियां की हैं – लोपेज की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने चार बार शादी की है। उन्होंने हालिया शादी 2022 में बेन Affleck के साथ की थी। शादी के दो साल बाद उनका तलाक हो गया। हालांकि, दोनों ने अपने इस अलगाव पर चुप्पी साध रखी है। 2000 के दशक की शुरुआत में, जेनिफर और बेन मिले, उनके बीच प्यार हुआ और उन्होंने सगाई कर ली। 2004 में फिल्म ‘गिगली’ और ‘जर्सी गर्ल’ में साथ नजर आए। हालांकि, सगाई वाले साल ही उनका ब्रेकअप हो गया। हालांकि शायद कुछ अन्य लोगों के संदेह के बीच, वे दो दशक बाद फिर से एक साथ आए और शादी कर ली। दोनों ने जुलाई 2022 में दोबारा शादी रचाई लेकिन रिश्ता ज्यादा चल नहीं पाया। अगस्त 2024 में उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दी। अर्जी में कहा गया कि वे एक साल से भी पहले अलग हो गए थे।
जेनिफर के एक्स हसबैंड और बच्चे – बता दें कि इससे पहले जेनिफर ने ओजानी नोआ, क्रिस जड और मार्क से शादी की जिनसे उनके जुड़वां बच्चे मैक्स और एम्मे हैं। Affleck के साथ अपने रिश्ते को फिर से शुरू करने से पहले उनकी सगाई एलेक्स रॉड्रिग्ज से भी हुई थी।